फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Over 28 mm of rainfall accompanied by a storm; temperatures drop.

Shahjahanpur News: आंधी के साथ 28 मिमी से अधिक बारिश, तापमान गिरा

Tue, 05 May 2026 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Over 28 mm of rainfall accompanied by a storm; temperatures drop.
रोडवेज से कचहरी मार्ग पर ओवरब्रिज के पास हुआ जलभराव। संवाद
शाहजहांपुर। तेज हवा के साथ सोमवार सुबह 28.8 मिमी बारिश हुई। इसके असर से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। गर्मी के मौसम में भी सर्दी का अहसास हुआ। तापमान सामान्य से काफी कम रहा। मई के शुरुआती सप्ताह में 40 मिमी से अधिक बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग के मुताबिक वायुदाब 20 मिलीबार बढ़ा हुआ है। इसके असर से तेज हवा चलने के साथ तापमान में वृद्धि के आसार हैं।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब छह बजे 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। इसके कुछ देर बाद हवा के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। मई के महीने में सर्दी का अहसास हुआ। गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ.मनमोहन सिंह ने बताया मई में सामान्य तौर पर अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहता है।
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 11.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से 8.9 डिग्री सेल्सियस कम रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकतम तापमान में पांच डिग्री और न्यूनतम तापमान में 2.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। उन्होंने बताया कि वायुदाब 24 मिलीबार गिरा हुआ है। आर्द्रता 64 फीसदी है। इससे वातावरण में नमी बनी हुई है। पूर्वी हवा चल रही है। मंगलवार को सामान्य से तेज हवा चलने के साथ तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।

--
आम की फसल को नुकसान, बाकी को फायदा
कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ.एनसी त्रिपाठी ने बताया कि तेज हवा चलने से आम की फसल को नुकसान हुआ है। जिन फलों के तने मजबूत हो गए हैं, उनको फायदा है। बाकी गन्ना समेत सब्जियों की फसल को फायदा है। उनमें सिंचाई की आवश्यकता नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed