फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Outrage over comment on Lord Jhulelal

Shahjahanpur News: भगवान झूलेलाल पर टिप्पणी से आक्रोश

Mon, 10 Nov 2025 11:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Outrage over comment on Lord Jhulelal
शाहजहांपुर में नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते सिंधी समाज के लोग। स्रोत: स्वयं - फोटो : सांकेतिक
शाहजहांपुर। भगवान झूलेलाल व सिंधी समाज की आस्था को ठेस पहुंचाने के अमित बघेल के बयान के विरोध में सोमवार को समाज के लोगों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र सिंह को सौंपा गया।
विज्ञापन

सुबह दस बजे सिंधी समाज के लोग खत्री धर्मशाला में एकत्र हुए। यहां से हाथों में तख्तियां लेकर कलक्ट्रेट की ओर कूच किया। कच्चा कटरा, घंटाघर, सदर बाजार होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे और सांकेतिक प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया। इस बीच ज्ञापन देकर बताया कि अमित बघेल पर कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

सार्वजनिक माफी मंगवाने और सौहार्द को ठेस पहुंचाने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान अध्यक्ष प्रकाश कलानी, महामंत्री बालकिशन रोहरा, कोषाध्यक्ष टेकचंद जवरानी, विजय कलानी, हेमंत रोहरा, सचिन कलानी, तुलसी रोहरा, रमेश मखीजा, महेश वाधवानी, बंटी रोहरा, मोंटी मखीजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed