फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Outlets will be opened near jail gate

Shahjahanpur News: रियासत हत्याकांड की पैरवी कर रहे सगे भाई पर फायरिंग

Sat, 30 Sep 2023 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Outlets will be opened near jail gate
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली के मोहल्ला बिजलीपुरा निवासी माशूक अली के ऊपर तीन लोगों ने फायरिंग कर दी। एक गोली उनकी कार और दूसरी गैराज में लगी है। सूचना के बाद पुलिस ने मौका मुआयना किया है।
विज्ञापन


27 जुलाई को जमीन के विवाद में पेंटर रियासत की पीटकर हत्या कर दी गई थी। मामले में करीब दर्जन भर लोगों को नामजद किया गया था। इस मामले में तीन लोगों को जेल भेज दिया गया, जबकि शेष आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए परिजन कई बार डीएम और एसपी से मुलाक़ात कर चुके हैं। मामले की पैरवी रियासत के भाई माशूक अली खान कर रहे है। दो दिन पहले भी वह डीएम से परिवार की महिलाओं के साथ मिले थे।
विज्ञापन

शुक्रवार रात करीब नौ बजे रियासत के भाई माशूक अपनी कार को गैराज में खड़ी कर रहे थे। तभी तीन लोगों ने उन पर फायर कर दिया। एक गोली से कार का शीशा टूट गया, जबकि दूसरी गोली गैराज में लगी। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। मामले में सूचना पर चौक पुलिस मौके पर गई। सीसीटीवी भी चेक किए गए। इसमें दो लोग नजर आ रहे हैं। उनके घर के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई है। एसपी सिटी सुधीर जायसवाल ने बताया कि अनवर उर्फ़ छोटू, जुनैद उर्फ़ चांद मियां और एक अन्य के विरुद्ध तहरीर दी गई है। मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed