{"_id":"57b85e324f1c1bff136ebb67","slug":"outgoing-agriculture-officer-demand-sacking","type":"story","status":"publish","title_hn":"निवर्तमान कृषि अधिकारी को बर्खास्त करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निवर्तमान कृषि अधिकारी को बर्खास्त करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
Updated Sat, 20 Aug 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
मांग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक राजेश और एमएलसी अमित से मिले व्यापारी
खाद व्यापारियों से कथित तौर पर रिश्वत मांगने को लेकर हुए विवाद और मारपीट के मामले में निवर्तमान जिला कृषि अधिकारी को बर्खास्त किए जाने की मांग को लेकर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल कंछल गुट से जुड़े व्यापारी शनिवार को सपा विधायक राजेश यादव और एमएलसी अमित यादव से मिले। संगठन के पदाधिकारियों ने विधायक और एमएलसी को ज्ञापन देकर कृषि अधिकारी द्वारा दर्ज कराई रिपोर्ट निरस्त कराकर उनके खिलाफ जांच कराए जाने की मांग की।
व्यापारियों के शिष्टमंडल में संगठन के पदाधिकारियों समेत खाद, बीज और पेस्टीसाइड्स विक्रेता भी शामिल रहे। उनका नेतृत्व करते हुए जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश गुप्ता ने कहा कि कृषि अधिकारी एसपी सिंह के क्रियाकलापों से जिले के तमाम व्यापारी परेशान थे। व्यापारियों ने उन्हें केरूगंज में पकड़कर उनकी वीडियो क्लिपिंग भी बना ली, जिसके आधार पर उन्हें सेवा से बर्खास्त किया जाए। नगर अध्यक्ष सचिन बाथम ने व्यापारियों के विरुद्ध दर्ज कराई गई रिपोर्ट एक्सपंज कराने की मांग ककी।
विधायक राजेश यादव ने आश्वस्त किया कि लखनऊ जाकर संबंधित मंत्री और अधिकारियों से बात करके उचित कार्यवाही कराई जाएगी। उन्होंने व्यापारियों के विरुद्ध दायर रिपोर्ट निरस्त कराने के लिए एसपी से भेंट करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह सेठ, मनोज खन्ना, उवैस खां, राकेश गुप्ता, योगेश अग्रवाल, नीरज राठी, वीरेंद्र गुप्ता, विजय बियानी, अमित गर्ग, राम मोहन गुप्ता आदि मौजूद रहे।