फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Outgoing Agriculture Officer Demand sacking

निवर्तमान कृषि अधिकारी  को बर्खास्त करने की मांग

Sat, 20 Aug 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर। Updated Sat, 20 Aug 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Outgoing Agriculture Officer Demand sacking
मांग - फोटो : अमर उजाला
विधायक राजेश और एमएलसी अमित से मिले व्यापारी
विज्ञापन

 खाद व्यापारियों से कथित तौर पर रिश्वत मांगने को लेकर हुए विवाद और मारपीट के मामले में निवर्तमान जिला कृषि अधिकारी को बर्खास्त किए जाने की मांग को लेकर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल कंछल गुट से जुड़े व्यापारी शनिवार को सपा विधायक राजेश यादव और एमएलसी अमित यादव से मिले। संगठन के पदाधिकारियों ने विधायक और एमएलसी को ज्ञापन देकर कृषि अधिकारी द्वारा दर्ज कराई रिपोर्ट निरस्त कराकर उनके खिलाफ जांच कराए जाने की मांग की। 
व्यापारियों के शिष्टमंडल में संगठन के पदाधिकारियों समेत खाद, बीज और पेस्टीसाइड्स विक्रेता भी शामिल रहे। उनका नेतृत्व करते हुए जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश गुप्ता ने कहा कि कृषि अधिकारी एसपी सिंह के क्रियाकलापों से जिले के तमाम व्यापारी परेशान थे। व्यापारियों ने उन्हें केरूगंज में पकड़कर उनकी वीडियो क्लिपिंग भी बना ली, जिसके आधार पर उन्हें सेवा से बर्खास्त किया जाए। नगर अध्यक्ष सचिन बाथम ने व्यापारियों के विरुद्ध दर्ज कराई गई रिपोर्ट एक्सपंज कराने की मांग ककी।
विज्ञापन

विधायक राजेश यादव ने आश्वस्त किया कि लखनऊ जाकर संबंधित मंत्री और अधिकारियों से बात करके उचित कार्यवाही कराई जाएगी। उन्होंने व्यापारियों के विरुद्ध दायर रिपोर्ट निरस्त कराने के लिए एसपी से भेंट करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह सेठ, मनोज खन्ना, उवैस खां, राकेश गुप्ता, योगेश अग्रवाल, नीरज राठी, वीरेंद्र गुप्ता, विजय बियानी, अमित गर्ग, राम मोहन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed