{"_id":"66bfcaecf7b5c133ae004c04","slug":"outbreak-of-feverthree-people-died-in-one-month-in-gunwari-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-125001-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बुखार का प्रकोप...गुंवारी में एक महीने में तीन लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बुखार का प्रकोप...गुंवारी में एक महीने में तीन लोगों की मौत
Sat, 17 Aug 2024 03:25 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 17 Aug 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
भावल खेड़ा के गांव सिसौआ में मरीजों का चेकअप करते डॉक्टर। संवाद
रोजा/ निगोही। जिले में बुखार ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। मलेरिया से पीड़ित रोगियों की संख्या में इजाफा होने लगा है। भावलखेड़ा के गांव गुंवारी में बुखार से एक महीने में तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। निगोही के आजादनगर में बुखार से युवक की मौत हुई है। जिले में मलेरिया के रोगियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। वर्तमान में 269 मलेरिया के रोगी स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में दर्ज हैं।
ब्लाॅक भावलखेड़ा के गांव गुंवारी निवासी धर्मेंद्र का 12 साल का बेटे अनेक को तीन दिन से बुखार आ रहा था। मंगलवार को स्कूल से आने के बाद तेज बुखार के चलते उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे। तभी उसकी मौत हो गई। इसी तरह सोनपाल (50) को दस्त आने के बाद बुखार ने जकड़ लिया। तीन दिन दवा खाने के बाद भी फायदा नहीं हुआ। उनकी भी बुखार से मौत हो गई। इसी गांव के विजय (50) की तेज बुखार के चलते सांस लेने में दिक्कत हो गई। बृहस्पतिवार की रात साढ़े आठ बजे उनकी मौत हो गई। गांव के बनवारी के 25 वर्षीय पुत्र पंकज, उनकी बेटी मुस्कान भी बुखार से पीड़ित हैं। गांव के कई अन्य लोग भी बीमार हैं।
-- -- -- -- -- -- -
किशोर की बुखार के चलते मौत
निगोही। वायरल बुखार के चलते किशोर की मौत हो गई। मोहल्ला आजादनगर निवासी ओमकार का 17 वर्षीय पुत्र विकास को एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। कस्बे के डॉक्टरों से उनका उपचार चल रहा था। शुक्रवार को पूर्वांह्न 11 बजे उसकी मृत्यु हो गई। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
सिसौआ में मलेरिया के मिले आठ मरीज
सेहरामऊ दक्षिणी। विकास खंड भावलखेड़ा के गांव सिसौआ में फैली बीमारी की सूचना पाकर शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव जाकर कैंप लगाया। मरीजों का चेकअप करने के साथ उन्हें दवाइयां वितरित कीं। पीएचसी के डॉ. उस्मान अली खान ने डाॅ. गौरव, अंकित मिश्रा, श्रवण कुमार आदि के साथ 141 मरीजों का परीक्षण किया। डाॅ. उस्मान अली ने बताया कि 78 मरीजों की जांच करने पर आठ मरीज मलेरिया पीड़ित मिले। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
-गुंवारी और आजादनगर में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम को भेजकर वहां मरीजों का उपचार कराया जाएगा। संबंधित विभागों से भी सफाई कार्य और एंटी लार्वा के छिड़काव के लिए समन्वय स्थापित करेंगे।
डॉ.आरके गौतम, सीएमओ