{"_id":"6a4a95c5d51454ad660f035c","slug":"out-of-control-sleeper-bus-plunges-15-feet-into-a-field-off-ganga-expressway-35-passengers-injured-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-178134-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: गंगा एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित स्लीपर बस 15 फुट नीचे खेत में गिरी, 35 यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: गंगा एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित स्लीपर बस 15 फुट नीचे खेत में गिरी, 35 यात्री घायल
विज्ञापन
जलालाबाद में बस पलटने के बाद लगी भीड़। स्रोत: जागरूक पाठक
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। प्रयागराज से मेरठ जा रही स्लीपर बस रविवार तड़के करीब तीन बजे गंगा एक्सप्रेसवे पर हरदोई जिले के पचदेवरा क्षेत्र के गांव भापुर सपहा के सामने चालक को झपकी आने से अनियंत्रित हो गई। बस करीब 15 फुट नीचे एक खेत में जा गिरी। हादसे में बच्चों और महिलाओं समेत करीब 35 यात्री घायल हो गए। गंभीर घायल 13 यात्रियों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
हादसे के दौरान बस में करीब 100 यात्री सवार थे। हादसे के बाद बस खेत में गिरते ही यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े और यात्रियों को बस से बाहर निकालने में जुट गए। यात्रियों की सहायता में जुटे लोगों ने एनएचएआई और पुलिस के हेल्पलाइन नंबरों पर काॅल कर सूचना दी।
कुछ देर बाद ही घटनास्थल पर पहुंची यूपीडा की एंबुलेंस से घायलों को यहां सीएचसी लाया गया। घायलों में 13 यात्रियों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें राजकीय मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया। ज्यादातर यात्री सिद्दार्थनगर और बस्ती जनपदों के रहने वाले थे, जो विभिन्न कार्यों से नोएडा और दिल्ली जाने के लिए जा रहे थे। मामूली घायलों को सीएचसी पर उपचार देने के बाद छुट्टी देकर उनके घर भेज दिया गया। यात्रियों का कहना है कि बस चालक को झपकी आने से हादसा हो गया।
विज्ञापन
सीएचसी से विकास नगर जिले के डुमरिया क्षेत्र के गांव बुढि़या निवासी मोहम्मद खालिद की पत्नी ताहिरा खातून, बस्ती जिले के भानपुर निवासी सुआलाल, उनके चार वर्षीय पुत्र किशन, अजय कौशल, रामनिवास, फिजा खान, बस्ती जिले के चितावा निवासी रामनरेश की पत्नी कविता, इसी जिले के भालापुर निवासी मोहर्रम अली, सना खातून, रहमत निशा, बरकत अली की पुत्री सना, मुअज्जम, सिद्धार्थनगर जिले के दरियागंज क्षेत्र के गांव छविया निवासी महदुल्ला, इसी जिले के सुनहा क्षेत्र के गांव सउदिया निवासी केशवराम और बस्ती जिले कटरहा निवासी केशव पाठक के पुत्र देवांश को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
सीओ ज्योति यादव ने बताया कि मामूली रूप से घायल 20 यात्रियों को सीएचसी पर उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। बाद में गंभीर घायलों को छोड़कर शेष सभी यात्रियों को उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।