फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   our society

पर्यावरण और सामाजिक कार्यों में अग्रणी वीआईपी ग्रुप हेल्पिंग विद हैंड्स

Thu, 25 Nov 2021 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
our society
वीआईपी ग्रुप हेल्पिंग हेंड्स के सदस्य - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। सामाजिक कार्यों की बात होने पर वीआईपी ग्रुप हेल्पिंग विद हैंड्स काफी अग्रणी है। यह ग्रुप पिछले छह सालों से जरूरतमंदों, असहायों की मदद कर रहा है। फिर चाहें सर्दियों में गर्म कपड़े और कंबल वितरण करना हो, जरूरतमंद परिवारों की कन्याओं का विवाह कराना या फिर पर्यावरण की संरक्षण के लिए पौधरोपण की मुहिम चलाना हो, इन सभी कार्यों में वीआईपी ग्रुप बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहा है।
विज्ञापन

व्हाट्सएप पर वीआईपी ग्रुप हेल्पिंग हैंड्स को वर्ष 2015 में बनाया गया था। इसमें शहर के कुछ प्रतिष्ठित लोगों को जोड़ा गया था। इस ग्रुप में समाजसेवी, शिक्षक, अधिवक्ता, उद्योगपति, व्यापारी, प्रशासनिक अधिकारी, पत्रकार व विभिन्न राजनीतिक दलों के लोगों को भी शामिल किया गया। वीआईपी ग्रुप विद हेल्पिंग हैंड्स के एडमिन अभिनय गुप्ता ने बताया कि हमारा मुख्य उद्देश्य जरूरतमंदों, असहायों की मदद का प्रयास करना है। ग्रुप में सूचनाओं का आदान-प्रदान ही नहीं, सामाजिक एवं राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा भी होती रहती है। इन सबके बीच जब भी किसी को जरूरतमंद को मदद की जरूरत होती है, तब ग्रुप के सभी सदस्य सहयोग के लिए आगे आते हैं।
विज्ञापन

ग्रुप की ओर से कराए जाने वाले महत्वपूर्ण कार्य
सर्दियों में गर्म कपड़े, कंबल व ऊनी वस्त्रों का वितरण ग्रुप के सदस्यों द्वारा नियमित कई वर्षों से किया जा रहा है। आने वाले दिनों से वीआईपी ग्रुप हेल्पिंग हैंड्स के सदस्य उन लोगों को चिह्नित कर मदद करेंगे, जोकि गर्म कपड़े न होने के कारण सर्दी में ठिठुरने को मजबूर होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरसात में पौधरोपण की मुहिम चलाकर ग्रुप के सदस्यों की मदद से पिछले कुछ वर्षों में ही लगभग 2000 पौधे विभिन्न स्थानों पर रोपे हैं। इनमें आवास विकास पार्क, मेडिकल कॉलेज, ग्राम बादशाह नगर, ग्राम कनेंग, ऑल सेंट स्कूल, भारद्वाज कॉलोनी, हनुमतधाम, क्रिश्चियन गर्ल्स स्कूल आदि कई स्थान शामिल हैं। अगर कोई पौधा किन्हीं कारणवश जीवन नहीं रह पाता है तो उसकी जगह पर नए पौधे लगा दिए जाते हैं। पौधरोपण उन जगहों पर किया जाता है जहां पर नियमित देखभाल भी होती रहे।
- ग्रुप के माध्यम से कई गरीब कन्याओं के विवाह के लिए आर्थिक मदद के साथ ही उपहार व खाद्यान्न सामग्री भी भेंट की जाती है। ऐसे कई परिवार हैं, जिनकी आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के कारण वीआईपी ग्रुप हेल्पिंग हेंड्स के सदस्यों ने आगे आकर मदद उनकी हरसंभव मदद की है।
- कोरोना की शुरुआत में ही सबसे पहले नि:शुल्क मास्क व सैनिटाइजर वितरण वीआईपी ग्रुप के सदस्यों ने ही शुरू किया। लॉकडाउन के दौरान ग्रुप के सदस्यों ने लंच के पैकेटों का वितरण भी डोर टू डोर करवाया। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान जब ऑक्सीजन की किल्लत थी तब ग्रुप के सदस्यों ने ऑक्सीजन मुहैया कराकर लोगों को राहत पहुंचाई।

- कई लोगों की सर्जरी ग्रुप के सदस्यों द्वारा आपसी सहयोग से कराई गई। समय-समय पर नि:शुल्क मेडिकल कैंप भी लगवाए जाते हैं। जिनका लाभ हर कोई उठा सकता है।
ग्रुप के सक्रिय सदस्य
डॉ. दीपा सक्सेना, उद्योगपति अनुज देव गुप्ता, चंद्रशेखर खन्ना उर्फ धीरू, व्यापारी संजय अग्रवाल, डॉ. वसीम खान, शाहनवाज खां, अभिनय गुप्ता, शिव नारायण खन्ना, अजय गुप्ता, जगजीत सिंह माटा, सचिन बाथम, अनिल मिश्रा, डॉ. नमिता सिंह, तराना जमाल, नीतू गुप्ता, ज्योति गुप्ता, डॉ. टीना अग्रवाल, हेमा अग्रवाल, डॉ. पूजा पांडेय, रेखा शर्मा, डॉ. गौरव कौशल, डॉ. अनूप गुप्ता आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed