फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   others in shajhanpur

पिंजरों में बंधे रहे बकरे, बाहर से अवशेष उठा ले गया तेंदुआ

Wed, 17 Jul 2019 02:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2019 02:34 AM IST
विज्ञापन
others in shajhanpur
कैंट एरिया जंगल में रविवार रात पिंजरों के बाहर बांधे गए दो बकरों का शिकार करने के बाद तेंदुआ सोमवार रात एक बार फिर से पिंजरे के पास पहुंचा, लेकिन बकरों को पिंजरे के भीतर बंधा देख तेंदुआ पिंजरे के अंदर न जाकर रविवार की रात शिकार के बाद पिंजरे के बाहर छोड़े गए बकरे के अवशेष को उठा कर ले गया। इसके बाद से वह ट्रैप नहीें हो सका।
विज्ञापन

कैंट एरिया जंगल में तेंदुआ को 12 दिन से ज्यादा हो चुके हैं। इस दौरान कई बार वह रिहायशी इलाकों में भी देखा गया। यहां किसी को नुकसान पहुंचाए बिना फिर से कैंट एरिया जंगज में पहुंच गया। वाइल्ड लाइफ, दुधवा नेशनल पार्क और पीलीभीत टाइगर रिजर्व के एक्सपर्ट की टीमें उसे पकड़ने में लगी हुई हैं। करीब 10 दिन बाद तेंदुए ने जंगल में दो स्थानों पर पिंजरों के पास बांधे गए बकरों का शिकार रविवार रात कर लिया था। इसके बाद सोमवार को टीमों ने दोनों स्थानों पर दो बकरों को पिंजरों के अंदर बांधा। चालाक तेंदुआ शिकार के लिए पिंजरों के करीब तो पहुंचा, लेकिन पिंजरे के भीतर बंधे बकरों को निवाला बनाने के लिए उसके भीतर नहीं घुसा। रविवार रात तेंदुए ने पिंजरे के बाहर जिन दो बकरों का शिकार किया था उनके अवशेष वहां पड़े थे। तेंदुआ उन्हीं बकरों के अवशेषों को खींच ले गया। उसके बाद तेंदुआ फिर नहीं दिखा। प्रभारी डीएफओ एमएन सिंह का कहना है कि तेंदुए ने बकरों को देख लिया है। एक बार वह शिकार कर चुका है। फिर से जरूर शिकार करेगा। इस बार वह जरूर पिंजरे में कैद हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed