फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   others in shahjhapur

बारिश की आफत, आधा शहर अंधेरे में

Sat, 13 Jul 2019 02:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 02:51 AM IST
विज्ञापन
others in shahjhapur
शहरी बिजली नेटवर्क पर बारिश गुरुवार को भी आफत बनकर कहर बरपाती रही। रात करीब नौ बजे निगोही मार्ग गदियाना सब स्टेशन से निकली 33 केवी लाइन का पैनल डिस्क बारिश में भीगने के कारण शार्टसर्किट की भेंट चढ़ने से आधा शहर अंधेरे में डूब गया। डिस्क में आग लगने पर सब स्टेशन के इनकमिंग पैनल बंद हो गया और इसी के साथ उपकेंद्र के सभी फीडरों से जुड़े करीब आठ हजार घरों की बत्ती गुल हो गई। यह खराबी सुबह 10.30 बजे के बाद दूर हो सकी। उधर, रोजा और हथौड़ा सब स्टेशनों के यार्ड में अर्थिंग आदि कारणों से वहां के फीडरों की बिजली सप्लाई बाधित हुई।
विज्ञापन

बुधवार को देर रात तेज बारिश के दौरान हवा का वेग बढ़ने से बिजली लाइनों के तार कई स्थानों पर पेड़ की डालें गिरने और आपस में उलझने से टूट गए थे। इसी दौरान पुवायां रोड पर पैना स्थित पावर कॉरपोरेशन की ट्रांसमिशन विंग के 220 केवी पावर स्टेशन से निकली ककरा की 33 केवी लाइन में सेना के चांदमारी मैदान के पास फाल्ट हो गया। उधर, रोजा सब स्टेशन में 33 केवी इनकमिंग लाइन शर्ट सर्किट से ब्रेक हो गई। नतीजे में रोजा और ककरा कलां समेत दीवान जोगराज, अब्दुल्लागंज एवं निगोही रोड गदियाना उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में बिजली संकट पैदा हो गया।
विज्ञापन

गुरुवार शाम तक यह खराबी ठीक करके पावर नेटवर्क को किसी तरह काम लायक बनाया गया कि देर रात से हुई बरसात से बिजली लाइनेें फिर से खराबी के शिकंजे में आ गईं। रात करीब नौ बजे ककरा कलां उपकेंद्र से करीब पांच सौ मीटर के फासले पर डबल पोल के पास लगी मेन लाइन की डिस्क तेज आवाज के साथ जल उठी। चूंकि, पानी पूरी रात गिरता रहा। इसलिए यह फाल्ट ठीक करने का काम शुक्रवार को सुबह आठ बजे के साथ शुरू हो सका। ककरा सब स्टेशन के प्रभारी अवर अभियंता मनीष प्रजापति के अनुसार उपकेंद्र की मेन लाइन में खराबी आने से आनंदपुरम, सुभाषनगर, ककरा आदि सभी फीडर फाल्ट ठीक होने तक बंद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed