फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   others in shahjhanpur

आज ही करलें कैश का इंतजाम, कल एटीएम भी नहीं आएंगे काम

Fri, 31 Jan 2020 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
others in shahjhanpur
शाहजहांपुर। ऑल इंडिया बैंक इंपलाइज एसोसिएशन के राष्ट्रीय आह्वान पर शुक्रवार से सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारी हड़ताल पर जा रहे हैं, जिससे लोगों को नकदी के लिए एटीएम पर ही निर्भर रहना पड़ेगा। हालांकि बैंक अफसर एटीएम में फुल कैश होने का दावा कर रहे हैं, लेकिन यदि आम दिनों को देखा जाए तो अधिकतर एटीएम शाम ढलने तक खाली हो जाते हैं, ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि बंदी के दिन ये दोपहर तक भरे रहे तो बड़ी बात है। जिले में राष्ट्रीयकृत एवं निजी क्षेत्र की 31 बैंकों की 265 शाखाएं हैं, इनमें सर्वाधिक 70 शाखाएं बैंक ऑफ बड़ौदा की हैं। एसबीआई दूसरे स्थान पर है। इसके अतिरिक्त क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की 50 से अधिक शाखाएं देहात क्षेत्र में हैं। सामान्य दिनों मेें इन सभी बैंकों में प्रतिदिन लगभग 100 करोड़ रुपये का लेनदेन होता है। अधिकतर व्यवसायिक लेनदेन ई-ट्रांजक्शन के जरिये होता है, लेकिन 30 फीसदी खाताधारक नकद जमा करते हैं, जबकि 60 प्रतिशत काउंटरों से नकद निकासी करते हैं। इस वजह से इन बैंकों में खासी भीड़ रहती है।
विज्ञापन

इसके अलावा जिले मेें 145 एटीएम हैं। सामान्य दिनों में एटीएम से एक दिन में औसतन 70 से 80 लाख रुपये की निकासी होती है, लेकिन त्योहारों अथवा अन्य मौकों पर एटीएम पर कैश की मांग बढ़ जाती है और ऐसी स्थिति में एटीएम जल्द खाली हो जाते हैं। खातेदारों को रुपये निकालने को भटकना पड़ता है। बैंक अधिकारी भी मानते हैं कि शुक्रवार सुबह एटीएम से रकम निकालने में चूकने पर बाद में कैश मिलने में कठिनाई हो सकती है।
विज्ञापन

हड़ताल से मैनुअल बैंकिंग पर थोड़ा असर पड़ सकता है, लेकिन ई-ट्रांजक्शन प्रचलन मेें आने के बाद खातेदारों को ज्यादा असुविधा नहीं होगी। एटीएम से ग्रामीण क्षेत्रों में कैश कम निकलता है, लेकिन महानगर समेत अन्य नगरीय क्षेत्रों में बैंकेें बंद रहने के दौरान चार से पांच लाख रुपये कैश बनाए रखने के इंतजाम किए गए हैं। - चंद्रशेखर जोशी, अग्रणी बैंक प्रबंधक, बैंक ऑफ बड़ौदा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed