फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   others in shahjhanpur

गंगा यात्रा के स्वागत में उमड़ा जन सैलाव

Thu, 30 Jan 2020 02:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 02:23 AM IST
विज्ञापन
others in shahjhanpur
शाहजहांपुर। बिजनौर से शुरू हुई गंगा यात्रा का बदायूं-शाहजहांपुर सीमा पर देर रात भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान गंगा मइया के जयकारे भी गूंजते रहे। गंगा यात्रा का पटना देवकली मंदिर, नौगवां मुबारकपुर, जखिया, कलान, जरियनपुर आदि कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर और यात्रा में शामिल गंगा कलश का पूजन कर किया गया।
विज्ञापन

जरियनपुर तिराहा पर हुई सभा में प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल और कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने गंगा यात्रा के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए गंगा को निर्मल और स्वच्छ बनाने के लिए जनभागीदारी का आह्वान किया। जनपद सीमा पर यात्रा का नेतृत्व प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल और वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने संभाला। भाजपा जिलाध्यक्ष हरि प्रकाश वर्मा, सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ वाल्मीकि, कटरा विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस, कमिश्नर रणवीर प्रसाद, डीएम इंद्र विक्रम सिंह, एसपी डॉ. एस चन्नप्पा, सीडीओ महेंद्र सिंह तंवर, एडीएम प्रशासन राम सेवक द्विवेदी, आदि ने क्षेत्रीय भाजपाइयों हर नारायण गुप्ता, राम गोपाल वर्मा, पंकज गुप्ता, दिनेश गुप्ता, सुरेंद्र सहाय आदि के साथ गंगा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर और गंगा कलश का पूजन किया। यात्रा के स्वागत में जगह-जगह भव्य स्वागत द्वार बनाए गए। जरियनपुर तिराहे पर विशाल मंच तैयार किया गया। इसी क्रम में जिला स्काउट प्रशिक्षण कमिश्नर निकहत परवीन, जिला गाइड कैप्टन दपिंदर कौर के नेतृत्व में शिक्षकों और स्काउट-गाइड बच्चों के साथ गंगा यात्रा का पुष्पवर्षा और बैंड के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन

गंगा यात्रा के स्वागत और सभा की तैयारियों में एसपी ग्रामीण अपर्णा गौतम, परियोजना निदेशक डीपी सिंह, सीवीओ डॉ. आरबी सिंह, डीडीओ सतीश मिश्रा, बीएसए राकेश कुमार समेत बड़ी संख्या में विभागीय अधिकारी और कर्मचारी जुटे रहे। जरियनपुर तिराहा पर सभा के बाद गंगा यात्रा फर्रूखाबाद के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed