{"_id":"5d30c11f8ebc3e6cb9088f59","slug":"others-in-shahjhanpur-shahjahanpur-news-bly369148958","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा के निर्धारित रूट पर अव्यवस्था मिलने पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा के निर्धारित रूट पर अव्यवस्था मिलने पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने गुरुवार को एसपी डॉ. शिवा सिम्मी चन्नप्पा एवं अन्य अधिकारियों के साथ शहर का भ्रमण कर कांवड़ यात्रा के मार्गों का निरीक्षण किया। हथौड़ा चौराहा पर निरीक्षण के दौरान अतिक्रमण देख डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कांवड़ यात्रा रूट पर गड्ढे ठीक करा लें और अतिक्रमण हटाएं ताकि गंगाजल लेकर गुजरने वाले कांवड़ियों को कोई असुविधा नहीं हो। डीएम ने चेताया कि भविष्य में निरीक्षण के दौरान कांवड़ यात्रा के निर्धारित मार्गों पर कोई खामी मिलने की दशा में क्षेत्र के संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
हथौड़ा पुलिस चौकी के पास मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों को डीएम ने निर्देश दिए कि ड्यूटी पर तैनाती के दौरान रूट से गुजरने वाले कांवड़ियों की हर संभव मदद करें। उन्होंने कहा कि कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के पास एक ट्रांसफॉर्मर खुले में रखा देख डीएम फिर नाराज हो गए। उन्होंने पावर कॉरपोरेशन के एक्सईएन प्रशांत गुप्ता को ट्रांसफॉर्मर के चारों ओर लोहे का जाल लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान सभी मार्गों पर लगी स्ट्रीट लाइटें रात को जलती मिलनी चाहिए और यदि कोई प्रकाश प्वाइंट खराब है तो उसे तत्काल ठीक कराएं।
डीएम ने उपयुक्त स्थान पर कांवड़ियों के ठहरने एवं भंडारे आदि की व्यवस्था भी कराने के निर्देश दिए। उन्होंने हरदोई बाईपास एवं बरेली मोड़ का निरीक्षण किया, क्योंकि वहां से रोजाना सैकड़ों कांवड़िया निकलते हैं। वहां रोड पर गड्ढे देख डीएम ने लोनिवि के एक्सईएन आरके सिंह पिथौरिया को दोनों स्थानों पर सड़कों को तेजी से गड्ढा मुक्त बनाने के निर्देश दिए। साथ ही नगर आयुक्त विद्याशंकर सिंह को बरेली मोड़ हाईवे के चौराहे पर लाइटें लगवाने के निर्देश दिए। इस मौके पर संयुक्त नगर आयुक्त एसके सिंह समेत अन्य कई अधिकारी मौजूद रहे।