फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   others in roza shahjhapur

कामाख्या एक्सप्रेस से टकराया गायों का झुंड, पलटने से बची

Fri, 31 Jan 2020 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
others in roza shahjhapur
रोजा (शाहजहांपुर)। आनंद विहार से चलकर कामाख्या जा रही कामाख्या एक्सप्रेस से गुरुवार को गायों का झुंड टकरा गया। जिसकी वजह से ट्रेन पलटने से बच गई।
विज्ञापन

कामाख्या एक्सप्रेस बृहस्पतिवार सुबह 7:30 बजे बरेली से चलकर करीब आठ बजे कटरा के पास हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंची, तभी सामने से गायों का झुंड ट्रैक पर आ गया। चालक ने ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोकने की कोशिश की, लेकिन तब तक झुंड ट्रेन से टकरा गया। जिससे मांस के लोथड़े इंजन के चक्के व ब्रेक ब्लॉक में फंस गए। चालक ने गाड़ी आगे खड़ी करके इंजन चेक किया। इंजन के चक्कों में फंसे मांस के लोथड़ों को निकालने बाद कंट्रोल को सूचना दी। कंट्रोल के आदेश पर पीछे से आने वाली ट्रेन को रोककर कामाख्या को रवाना किया गया। इसके बाद गैंगमैन व ट्रैकमैनों ने ट्रैक से मांस के लोथड़ों को हटाया। दस मिनट बाद डाउन लाइन पर रेल यातायात शुरू हो सका।

विदित हो कि अभी दो दिन पहले महोली के पास गोरखपुर पैसेंजर से मवेशी टकरा गए थे, जिससे गोरखपुर पैसेंजर का पावर फेल हो गया था। रोजा से दूसरा इंजन भेजकर ट्रेन को रवाना गया था। दस दिन पहले पीलीभीत और बरेली के बीच ट्रैक पर दर्जनों भेड़ें कट गईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed