फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   others in barakala shahjahanpur

जर्जर दीवार ढहने से एक बच्चे की मौत

Fri, 31 Jan 2020 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
others in barakala shahjahanpur
बाराकला(शाहजहांपुर)। जर्जर दीवार अचानक भरभरा कर गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि एक मासूम समेत दो लोग घायल हो गए। एक घायल को बदायूं के जिला और दूसरे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना पर तहसीलदार ने लेखपाल के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

कलान तहसील के गांव बरा खुर्द निवासी गुलजारी का 9 वर्षीय बेटा भोला गांव के ही वासुदेव के नौ साल के बेटे शैलेंद्र के साथ खेल रहा था। करीब साढ़े 12 बजे बदायूं के उसावां निवासी कमलेश वहां चूरन बेचने आए। दोनों बच्चों ने चूरन बेचने वाले की आवाज सुनी तो दौड़ते हुए पहुंचे और कमलेश को रुकने को कहा। कमलेश वासुदेव के खाली पड़े मकान के पास साइकिल लेकर खड़े हो गए। बच्चे चूरन खरीद ही रहे थे कि अचानक वासुदेव की गारे से चुनी दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई और तीनों उसके नीचे दब गए। चीखपुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलवा हटाकर घायलों को निकालने में जुट गए। जब ईंटें हटाकर तीनों को निकाला गया तब तक भोला की सांसें थम चुकी थी। जिंदा होने की उम्मीद में उसे परिजन कलान के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, जबकि शैलेंद्र और कमलेश को परिजन बदायूं ले गए। जहां शैलेंद्र को जिला और कमलेश को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की सूचना पर तहसीलदार प्रभाकर त्रिपाठी लेखपाल राघवेंद्र के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। उन्होंने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

झुकी हुई जर्जर दीवार बनी काल
जिस दीवार के ढहने से हादसा हुआ वह काफी समय से झुकी हुई थी। बुधवार को बारिश होने से दीवार गिरने की स्थिति में पहले ही पहुंच गई थी, लेकिन किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। बृहस्पतिवार दोपहर दोनों बच्चे इसी खाली मकान के अंदर खेल रहे थे। जैसे ही कमलेश फेरी करते हुए वहां पहुंचे तो दोनों बच्चे बाहर आ गए और अचानक दीवार गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed