{"_id":"5ed933eb8ebc3e90a07500d5","slug":"other-shahjahanpur-news-bly408132091","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमईखेड़ा गोशाला पहुंचे बीडीओ, व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमईखेड़ा गोशाला पहुंचे बीडीओ, व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश
बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
जैतीपुर गौशाला में गायों की हालत देखते खंड विकास अधिकारी।
- फोटो : SHAHJAHANPUR
Link Copied
जैतीपुर। ब्लॉक मुख्यालय से करीब 13 किलोमीटर दूर क्षेत्र की अमईपुर सड़ा स्थित अस्थायी गोशाला में गायों को सड़ा भूसा बिना हरा चारा और दाना के खिलाया जा रहा है। जिससे दिन प्रतिदिन गायों की शारीरिक क्षमता कमजोर होने से उनकी मौत हो रही थी। गोशाला में भूसा रखने और गोसेवकों को रहने के लिए कोई जगह भी नहीं है। जिसकी खबर बृहस्पतिवार को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इसके बाद खंड विकास अधिकारी डॉ. विजय प्रताप यादव अमईखेड़ा स्थित गोशाला पहुंचे और संबंधितों को निर्देश किया। इसी बीच पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सर्वेश व ग्राम सचिव मनीष कुमार मौके पर पहुंच गए। गोशाला में बीमार गाय को दो बोतल ड्रिप लगवाने के साथ ही दवा दी गई । गायों के लिए साफ सुथरा भूसा डाला गया और चारे में दाना भी मिलाया गया। गोसवेकों व ग्राम प्रधान को गायों के लिए प्रतिदिन अच्छा भूसा खिलाने और दाना मिलाने के निर्देश दिए गए। साथ ही ग्राम प्रधान से प्रतिदिन गोशाला में आकर गायों की स्थिति को देखकर रिपोर्ट देने को कहा गया है। खंड विकास अधिकारी डॉ. विजय प्रताप ने कहा कि गायों को भूसा और दाना व्यवस्था की गई है, जल्द ही हरा चारा उपलब्ध हो जाएगा। भूसा रखने के लिए एक बड़ा टीन शेड बनाने की व्यवस्था की जाएगी और गोसेवकों को ठहरने के लिए एक कमरा बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।