फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Osif finished picketing union workers

ओसीएफ वर्कर्स यूनियन का धरना समाप्त

Thu, 21 Jan 2016 11:53 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Thu, 21 Jan 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन

 सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के विरोध और कर्मचारी हित से जुड़ी 26 मांगों को लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा कर्मचारी महासंघ इंटक के आह्वान पर आर्डनेंस आर्मी क्लोदिंग फैक्ट्री (ओसीएफ) के मेन गेट पर पिछले तीन दिन से धरना चल रहा था, जो बृहस्पतिवार को समाप्त हो गया। इसका नेतृत्व यूनियन के महासचिव इकरार हुसैन ने किया। बृहस्पतिवार तीसरे दिन धरने की अध्यक्षता हरिसरन लाल ने की। इसमें रामकुमार पाठक, उमाशंकर आजाद, प्रमोद श्रीवास्तव, स्वाले मियां और इंटक के इंटक के जिलाध्यक्ष पवन सिंह ने संबोधित किया। इनकी प्रमुख मांगें हैं कि मिनिमम वेजेज राउंड आफ कर पहली जनवरी से 26 हजार रुपये प्रतिमाह की जाए। प्रमोशन के समय दो वेतनवृद्धि दी जाए। मृतक आश्रित की नौकरी की सीलिंग समाप्त हो। विशेष भर्ती अभियान चलाकर सभी रिक्त पदों को भरा जाए। प्रतिरक्षा कर्मचारी यूनियन के बैनर तले फैक्ट्री गेट पर सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। यूनियन की मांग है कि न्यूनतम वेतन 27 हजार रुपये किए जाएं, वार्षिक वेतन वृद्धि छह फीसदी की जाए, पूरे सेवाकाल में 53 वेतनवृद्धि दी जाए आदि। धरने में राजेश सक्सेना, मुकेश कुमार, मो. शरीफ अमीन, मो. असलम सगीर अहमद, चंद्रपाल, प्रमोद कुमार सक्सेना, विपिन कुमार श्रीवास्तव, सुशील शर्मा, राम कुमार शेरू, अनूप वैश्य, जय स्वरूप, जीवेंद्र सिंह, जोखीराम, धर्मेेंद्र पांडेय, प्रवीण वाजपेयी, रामरूप तिवारी आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed