फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Organizing poster, singing, painting and essay competitions

धूमधाम से मनाया गया मातृभाषा दिवस, प्रतियोगिताओं के विजेता पुरस्कृत

Wed, 23 Feb 2022 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 12:40 AM IST
विज्ञापन
Organizing poster, singing, painting and essay competitions
शाहजहांपुर में सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर बच्चों को महत्ता बतातीं शिक्षिकाएं - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। परिषदीय विद्यालयों में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान पोस्टर, गायन, निबंध, नाटक, पेंटिंग आदि प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय बहादुरगंज रोटी गोदाम में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर बच्चों ने गीत प्रस्तुत किए। छात्र-छात्राओं में लव, रूबी, एंजेल, प्रिंस, साक्षी, अंशिका को खंड शिक्षा अधिकारी सपना रावत ने बच्चों को पुरस्कार वितरित किया। जिला स्काउट मास्टर निकहत परवीन व जिला गाइड कैप्टन दपिंदर कौर ने बच्चों को मातृभाषा की महत्ता बताई। कहा कि मातृभाषा हमें राष्ट्रीयता से जोड़ती है और देश प्रेम की भावना से प्रेरित करती है।
विज्ञापन

मातृभाषा संस्कारों की जननी है। इस दौरान खुशबू, नीलम, कमला, हसीब आदि मौजूद रहे। ब्लॉक भावलखेड़ा स्थित कंपोजिट विद्यालय अटसलिया में बच्चों ने गीत प्रस्तुत किए और शिक्षकों के सहयोग से सुंदर पोस्टर भी बनाए। डायट प्रवक्ता वरुणा उपाध्याय ने पोस्टर प्रतियोगिता में बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर रश्मि सक्सेना, मीरा सिंह, सायमा तरन्नुम, शालिनी मिश्रा, नम्रता मिश्रा, वर्षा मिश्रा, जुबेदा खातून मौजूद रहीं। इसी तरह से प्राथमिक विद्यालय कठवा, प्राथमिक विद्यालय जमालपुर समेत सभी प्राथमिक व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।

रंगोली प्रतियोगिता आयोजित
जैतीपुर। भारती फाउंडेशन द्वारा संचालित गढ़िया रंगीन में सत्य भारती पब्लिक स्कूल में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय हिंदी दिवस पर रंगोली प्रतियोगिता वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने रंगोली बनाई। प्रधानाध्यापक विवेक कुमार सिंह ने अंतरराष्ट्रीय हिंदी दिवस का महत्व बताया। कहा कि हिंदी से बच्चों का बौद्धिक विकास होता है। इस मौके पर अध्यापक शिवकुमार, उमेश चंद्र, रश्मि यादव, करिश्मा आदि मौजूद रहे। संवाद

शाहजहांपुर में सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता के प्रतिभागी

शाहजहांपुर में सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता के प्रतिभागी- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed