फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Organizations came forward to help the flood victims...distributed food packets

Shahjahanpur News: बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए संगठन...भोजन के पैकेट बांटे

Sat, 13 Jul 2024 04:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 13 Jul 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
Organizations came forward to help the flood victims...distributed food packets
बाढ़ पीड़ितों के लिए भोजन तैयार करते मानवता वेलफेयर सोसाइटी के सदस्य। स्रोत : संस्था
शाहजहांपुर। बाढ़ की आपदा में फंसे लोगों को राहत पहुंचाने के लिए राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने हाथ बढ़ाए हैं। आरएसएस के तमाम कार्यकर्ता लोगों को बाहर निकालने में लगे हैं। विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठन लोगों तक खाने-पीने का सामान पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ ही विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के कार्यकर्ता लोगों की मदद कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम के नेतृत्व में व्यापारियों ने नगर निगम प्रशासन के साथ बाढ़ग्रस्त इलाकों में भोजन वितरित किया। लकी खान, रेहान मिर्ज़ा, राजू, नसीर, पंकज गुप्ता आदि व्यापारी शामिल रहे।
विज्ञापन

उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ के नेतृत्व में वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मपाल रैना, नगर कोषाध्यक्ष सुरेंद्र सेठी एवं युवा जिलाध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने बरेली मोड़, चांदापुर, नवादा इंदेपुर रोड पर बेघर हुए लोगों को बिस्कुट और नमकीन के पैकेट बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्राह्मण समाज एवं आदर्श दिव्यांग कल्याण संस्थान ने सुबह से ही रामचरन लाल धर्मशाला खिरनी बाग में खाने के पैकेट वितरित कराए। सत्यानंद अस्पताल में भर्ती मरीजों को समिति के मुख्य संरक्षक हरिशरन वाजपेयी, डॉ. विजय पाठक, डॉ. सत्यप्रकाश मिश्र, डॉ. गौरव मिश्र, जितेंद्रनाथ तिवारी, प्रदेश सचिव नीरज वाजपेयी ने लंच के पैकेट वितरित किए। नीरज वाजपेयी ने बताया कि बाढ़ से बेघर हुए लोगों के लिए रामचरनलाल धर्मशाला में ठहरने की निशुल्क व्यवस्था की गई है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता बाढ़ आपदाग्रस्त काॅलोनियों में सेवा कार्य में जुटे रहे। विभाग संगठन मंत्री आकाश ने बताया कि बाढ़ से ग्रस्त नागरिकों की पूरी मदद की जा रही है। जिला एसएफएस संयोजक आकाश मैसी ने बताया कि उन्होंने 48 से ज्यादा परिवारों को रेस्क्यू किया है। 270 परिवारों को भोजन उपलब्ध कराया जा चुका है। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष अर्चना वाल्मीकि ने बिस्कुट, दूध-फल आदि वितरित किए। रोटरी क्लब शाहजहांपुर द्वारा बाढ़ पीड़ितों के लिए बिस्कुट के पैकेट कुटिया साहिब गुरुद्वारा में प्रधान को दिए। वीआईपी ग्रुप, मानवता वेलफेयर सोसायटी की ओर से भी बाढ़ पीड़ितों की मदद की गई।

बाढ़ पीड़ितों के लिए भोजन तैयार करते मानवता वेलफेयर सोसाइटी के सदस्य। स्रोत : संस्था

बाढ़ पीड़ितों के लिए भोजन तैयार करते मानवता वेलफेयर सोसाइटी के सदस्य। स्रोत : संस्था

बाढ़ पीड़ितों के लिए भोजन तैयार करते मानवता वेलफेयर सोसाइटी के सदस्य। स्रोत : संस्था

बाढ़ पीड़ितों के लिए भोजन तैयार करते मानवता वेलफेयर सोसाइटी के सदस्य। स्रोत : संस्था

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed