फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ordenence factory in defence expo

डिफेंस एक्सपो की शान बनेगी ईसीडब्लूसीएस और विंड चीटर जैकेट

Mon, 03 Feb 2020 01:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 01:52 AM IST
विज्ञापन
ordenence factory in defence expo
शाहजहांपुर। लखनऊ में पांच फरवरी से होने वाले डिफेंस एक्सपो में आर्डनेंस क्लोदिंग फैक्टरी (ओसीएफ) के लगभग 20 ऐसे गारमेंट्स शामिल किए जाएंगे, जो सेना के लिए बेजोड़ साबित हो रहे हैं। इसमें सियाचिन-लद्दाख जैसे दुर्लभ स्थानों पर देश की रक्षा करने वाले जांबाजों के लिए विशेष तकनीक से तैयार किए गए ईसीडब्लूसीएस (एक्सट्रीम कोल्ड वेदर क्लोदिंग सिस्टम) जैकेट, विंड चीटर जैकेट और विंड चीटर ट्राउजर मुख्य रूप से शामिल हैं। डिफेंस एक्सपो के लिए फैक्टरी में जोरशोर से तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले दिनों ओसीएफ का निरीक्षण करने आए आयुध निर्माणियों और निर्माणी बोर्ड कोलकाता के महानिदेशक एवं अध्यक्ष हरि मोहन ने देश की सभी 41 फैक्टरियों के उत्पादों के बारे में जानकारी देते हुए लखनऊ में पांच से आठ फरवरी तक होने वाले डिफेंस एक्सपो के बारे में जानकारी दी थी। इस महत्वपूर्ण आयोजन में जहां देश की विभिन्न आर्डनेंस फैक्टरियों से धनुष गन, सारंग गन, नक्सल क्षेत्र में सबसे अधिक प्रभावी राइफलें, कारबाइन आदि का प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं, स्थानीय ओसीएफ में नवीन तकनीक से तैयार किए जाने वाले गारमेंट्स (बहुउपयोगी वस्त्रों), कंबल, कैप आदि को भी प्रदर्शन में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

महाप्रबंधक अनूप कुमार शुक्ल ने बताया कि सियाचिन जैसे दुर्लभ और अत्यधिक बर्फ वाले स्थानों पर जीरो डिग्री से भी काफी नीचे के तापमान में देश की रक्षा करने वाले जांबाजों के लिए तैयार की जाने वाली ईसीडब्लूसीएस (एक्सट्रीम कोल्ड वेदर क्लोदिंग सिस्टम) जैकेट, विंड चीटर जैकेट और विंड चीटर ट्राउजर आदि को प्रदर्शित किया जाएगा। वहीं, पीआरओ अनुराग यादव ने बताया कि डिफेंस एक्सपो के लिए अत्याधुनिक तकनीक से तैयार किए जाने अन्य उत्पादों में ब्लू ब्लेंकेट, हॉस्पिटल रेड ब्लेंकेट, नेवी ब्लू ब्लेंकेट, ब्लेंकेट सुपीरियर ओजी, ग्लेशियर कैप, एफएस कैप, ओलाइव ग्रीन और ब्लू गेर जैकेट्स को भी प्रदर्शित किया जाएगा। रक्षा उत्पादों में गोला-बारूद, गन आदि के साथ सैनिकों की वस्त्रों का प्रदर्शन करना गौरव की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed