{"_id":"628a8e8b67636b761463c0b0","slug":"opposition-to-land-acquisition-for-solar-plant-shahjahanpur-news-bly485781121","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलर प्लांट के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया का भाकियू ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलर प्लांट के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया का भाकियू ने किया विरोध
विज्ञापन
शाहजहांपुर में किसानों की समस्यों को लेकर पीडब्ल्यूडी में धरना प्रदर्शन करते भारतीय किसान यूनि?
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। पुवायां के गांव बिजौरा बिजौरिया मेें टाटा कंपनी के सोलर प्लांट के लिए भूमि अधिग्रहण का भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) ने विरोध किया है। रविवार को लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह परिसर में पंचायत की और जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह धालीवाल के नेतृत्व में धरना दे दिया। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र प्रताप सिंह को डीएम के नाम ज्ञापन देकर अधिग्रहण प्रक्रिया की जांच कराने और उचित मुआवजा दिलाने की मांग की गई।
पंचायत में जिलाध्यक्ष धालीवाल ने कहा कि कंपनी ने नवीन परती भूमि और अनुसूचित जाति के व्यक्ति की जमीन का बैनामा कूटरचित तरीके से तैयार कराए गए मुख्त्यारनामा के जरिये कराया है। बिजौरा बिजौरिया में जो जमीन चकरोड के लिए आरक्षित हैं, उन पर कंपनी ने अपनी प्लेट लगाकर आवागमन रोक दिया है। किसानों के जिन भूखंडों के मुकदमे न्यायालयों में विचाराधीन हैं, उन पर कंपनी कब्जा करने को निशान लगा रही है। यूनियन के प्रदेश प्रमुख महासचिव एवं मंडल प्रभारी बिजेंद्र सिंह यादव ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि किसानों के नाम पर बने जो संगठन किसान समस्याओं की लड़ाई लड़ने की जगह सरकार की तारीफ में लगे हैैं, उनसे किसान भ्रमित होने वाले नहीं हैं। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश तराई अध्यक्ष अजीत सिंह और मंडल अध्यक्ष सतविंदर सिंह कहलों ने सरकार पर किसानों का शोषण करने का आरोप लगाया। जसविंदर सिंह, कुलदीप सिंह, दिनेश चंद्र सक्सेना, ज्ञानेंद्र सिंह, वेद प्रकाश शर्मा, संभल के जिलाध्यक्ष शंकर सिंह, देवेंद्र सिंह, माधुरी कुशवाहा, संजीव अवस्थी, बृजकिशोर मिश्र, गेंदन लाल वर्मा, फिरासत खां आदि मौजूद रहे।