{"_id":"68939e97eb28cf7b1d09ba4e","slug":"opposition-leader-arrived-to-investigate-the-encroachment-on-the-former-mlas-land-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-149858-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पूर्व विधायक की जमीन पर कब्जे की जांच करने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पूर्व विधायक की जमीन पर कब्जे की जांच करने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष
विज्ञापन
निगोही में जमीन के कागज देखते नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव। संवाद
- फोटो : कंचौसी स्टेशन पर खड़ी फरक्का एक्सप्रेस।
शाहजहांपुर। तिलहर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा की पुत्रवधू की जमीन के हिस्से पर पुलिस के वाहन खड़े करने का मामला लखनऊ तक पहुंच गया है। बुधवार को विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव के नेतृत्व में सपा के 11 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने निगोही में पहुंचकर जांच की। इस बीच अधिकारियों से वार्ता भी की गई है।
पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा ने आरोप लगाया था कि निगोही थाने के सामने उनकी पुत्रवधू की जमीन पर कंटीले तार खिंचवाकर पुलिस ने अपना बता दिया और उस पर वाहन खड़े कर दिए। इसी जमीन को पूर्व विधायक अपने अभिलेखों में दर्ज होना बता रहे हैं। मामला लखनऊ तक पहुंचने के बाद प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने लाल बिहारी यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल जांच करने के लिए भेजा।
बुधवार को दोपहर 12 बजे आए प्रतिनिधि मंडल ने जमीन का नक्शा देखने के बाद अभिलेख भी देखे। जमीन रोशन लाल वर्मा के नाम पर दर्ज है। फिर भी पुलिस उसे अपना बता रही है। वहां मौजूद सीओ जलालाबाद अजय राय से वार्ता की। लाल बिहारी यादव ने कहा कि वह पूरी रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को देंगे।
विज्ञापन
बोले, मुद्दे को लेकर पीडब्ल्यूडी व राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव को बुलाकर वार्ता करेंगे। जरूरत पड़ने पर विधान परिषद व विधानसभा में मुद्दे को उठाएंगे। इस मौके पर पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा, पूर्व एमएलसी राजपाल कश्यप, जिलाध्यक्ष तनवीर खां, जयेश प्रसाद, राजेश यादव, अमित यादव रिंकू, सैयद रिजवान, अति उल्ला सिद्दीकी, संदीप यादव, मनोज वर्मा आदि मौजूद रहे।
बाढ़ के मुद्दे पर घेरा, स्वामी प्रसाद पर हुए हमले को लेकर सरकार पर कसा तंज
विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने रायबरेली में पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या पर हुए हमले को लेकर सरकार पर तंज कसा। कहा कि जनप्रतिनिधि के खिलाफ इस तरह का कोई गैर संविधानिक काम नहीं होना चाहिए। सरकार के संरक्षण वाले लोग ऐसा कृत्य कर रहे हैं। वर्तमान में कोई भी सुरक्षित नहीं है। बाढ़ के मुद्दे पर कहा कि बलिया, गाजीपुर, बनारस को बाढ़ ने तबाह कर दिया है। बांधों से पानी छोड़ने की जिम्मेदारी सरकार की है। ज्यादा पानी नहीं छोड़ना चाहिए था, यह अमानवीय है।