{"_id":"628bd90ce4c3340d8944b1af","slug":"opium-brought-from-jharkhand-to-the-districts-of-bareilly-division-recovered-shahjahanpur-news-bly4858915164","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड से बरेली मंडल के जिलों में बेचने को लाई गई अफीम बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड से बरेली मंडल के जिलों में बेचने को लाई गई अफीम बरामद
विज्ञापन
बंडा में पकड़े गए अफीम तस्कर
- फोटो : POWAYAN
बंडा (शाहजहांपुर)। पुलिस ने झारखंड से बरेली मंडल के जिलों में बिक्री के लिए लाई गई अफीम के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को कोर्ट से जेल भेज दिया गया है।
सीओ बीएस वीरकुमार ने बताया कि सोमवार को गश्त के दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि गोमती नदी के सोमेश्वर नाथ स्थान के पास दो लोग बाइक से बड़ी मात्रा में अफीम लेकर निकलने वाले हैं। पुलिस ने सुबह छह बजे घेराबंदी कर जैतीपुर के गांव खेड़ा रठ निवासी मुस्तफा उर्फ राजू और जनपद पीलीभीत के थाना पूरनपुर के गांव मकरंदपुर निवासी मुनेंद्रपाल सिंह उर्फ पप्पू को पकड़ लिया। दोनों के पास से दो किलो चार सौ ग्राम अफीम बरामद की गई।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे लोग झारखंड से अफीम लाकर शाहजहांपुर, बरेली, पीलीभीत, बदायूं और आसपास के जिलों में ज्यादा कीमत में बेचते हैं। अफीम बिक्री में शामिल अन्य लोगों की तलाश के लिए टीमों का गठन किया गया है। आरोपियों को कोर्ट से दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
अफीम और डोडा चूरा बरामद
जैतीपुर। थाना प्रभारी राजेश बाबू मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रविवार रात साढ़े दस बजे भरई चौराहे के पास से रणजीत सिंह निवासी ग्राम झाला मलरिया थाना गढ़ियारंगीन को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस को 500 ग्राम फाइन क्वालिटी अफीम और प्लास्टिक के एक बोरे में 11 किलो 300 ग्राम डोडा चूरा बरामद हुआ। आरोपी ने बताया कि वह बदायूं से गंगा किनारे रहने वाले एक व्यक्ति से अफीम और डोडा खरीदकर आसपास के जिलों में बेचता है। एसपी एस. आनंद ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने डभौरे गांव के निराले खान टेलर और निराले खान खाद वाले का नाम लिया है। पुलिस जांच कर रही है। संवाद