फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Open gyms to be built in 20 parks to improve people's health

लोगों की सेहत सुधारने को 20 पार्कों में होगा ओपन जिम का निर्माण

Tue, 13 Sep 2022 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
Open gyms to be built in 20 parks to improve people's health
शाहजहांपुर। शहर के लोगों की सेहत सुधारने के उद्देश्य से पार्कों में ओपन जिम बनाए जाएंगे। राज्य स्मार्ट सिटी मिशन के तहत शहर के 20 पार्कों में ओपन जिम बनाए जाने की योजना है। इसमें 501.41 लाख रुपए अनुमानित लागत आएगी। फिलहाल नगर निगम पार्क चिह्नित नहीं कर सका है।
विज्ञापन

निजी संचालकों द्वारा खोले गए इंडोर जिम में एक निर्धारित फीस देनी होती है। सरकार ने ओपन जिम का निर्माण कराना शुरू किया है। इस क्रम में नगर निगम की ओर से शहर के पार्कों में ओपन जिम बनाने काम शुरू किया गया है। यह कार्य राज्य स्मार्ट सिटी मिशन के तहत किया जा रहा है। वर्तमान में शहीद पार्क में ओपन जिम बना हुआ है, जहां रोज हर आयु वर्ग के सैकड़ों लोग सेहत बनाने पहुंचते हैं। इनमें पुरुष, महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल होते हैं। अन्य पार्कों में ओपन जिम का निर्माण करने के लिए निविदाएं मांगी जाएंगी। प्राप्त निविदाओं में सबसे कम धनराशि में जिम के सामान की आपूर्ति करने वाले की निविदा की जाएगी। आपूर्तिकर्ताओं के साथ अनुबंधन के माध्यम से विभिन्न प्रकार के ओपन जिम उपकरणों की खरीद के लिए आपूर्ति आदेश जारी किए जाएंगे। हर वर्ग के लोगों का निजी संचालकों द्वारा चलाए जा रहे इंडोर जिम में जाना संभव नहीं हो पाता। सार्वजनिक जगहों पर ओपन जिम बनने से उनमें भी सेहत बनाने की रुचि बढ़ेगी।
विज्ञापन

सुबह-शाम सैर के लिए हजारों लोग जिम पहुंचते हैं। सैर करने वाले लोग जिम की मदद से सेहत भी बना पाएंगे। नगर निगम 20 पार्कों में ओपन जिम स्थापित करेगा। यहां पर जिम के लिए व्यायाम उपकरण मंगवाए जाएंगे। - आशीष त्रिवेदी, अधिशासी अभियंता निर्माण, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed