{"_id":"68d1848ac915f3f3130361f7","slug":"opd-for-pregnant-women-and-children-will-start-in-the-new-building-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-153368-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: नई बिल्डिंग में शुरू होगी गर्भवती महिलाओं व बच्चों की ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: नई बिल्डिंग में शुरू होगी गर्भवती महिलाओं व बच्चों की ओपीडी
विज्ञापन
ट्रामा सेंटर में उमड़ी मरीजों की भीड़। संदाद
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में बढ़ रही भीड़ के चलते दो और पर्चा काउंटर खोलने की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए गर्भवती महिलाओं व बच्चों की ओपीडी नई बिल्डिंग में शुरू की जाएगी। दवा मिलने का भी वहीं इंतजाम किया जाएगा। इससे मरीजों को राहत मिलेगी। उन्हें लंबी लाइन नहीं लगनी पड़ेगी।
राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में रोजाना 1500 से 2000 तक मरीज पहुंचते हैं। इससे ओपीडी में पैर रखने तक की जगह नहीं मिलती। मरीजों को दवा तो दूर की बात पर्चा बनवाने में ही काफी परेशानी उठानी पड़ती है। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने भी कुछ दिन पूर्व राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर ओपीडी में भीड़ देखकर पर्चा काउंटर बढ़ाने के निर्देश दिए थे।
प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने डीएम के दिए निर्देश को गंभीरता से लेते हुए नई बिल्डिंग में दो पर्चा काउंटर व दवा वितरण केंद्र खोलने की व्यवस्था की। प्राचार्य के निर्देश पर काम शुरू हो गया है। तीन-चार दिन में यह व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी। ओपीडी में मरीजों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होगी। मरीज आराम से पर्चा बनवा पाएंगे। साथ ही डॉक्टर को दिखाने में भी मरीजों को लंबी लाइन नहीं लगनी पड़ेगी।
विज्ञापन
-
पहुंच रहे 40 फीसदी बुखार के मरीज
मौसम के बदलाव के चलते बुखार के मरीजों की संख्या में इजाफा हो गया है। ओपीडी में पहले 14 से 15 सौ मरीज पहुंच रहे थे, लेकिन अब 15 से दो हजार के बीच मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें 40 फीसदी मरीज बुखार के पहुंच रहे हैं। बुखार के बढ़ते मरीजों को देखते हुए खून की जांच का दायरा भी बढ़ा दिया गया है। पैथालॉजी पर भी मरीजों की लंबी कतार लग रही है। 22 सितंबर को 1799 पर्चें बने। 21 सितंबर को रविवार की छुट्टी रही और 20 सितंबर को 1758 पर्चें बने। 19 सितंबर को 2002 पर्चें, 18 सितंबर को 2053, 17 सितंबर को 1902, 16 सितंबर को 1854 और 15 सितंबर को 2061 पर्चे बने।
--
नई बिल्डिंग में गर्भवती महिलाओं व बच्चों की ओपीडी शुरू की जाएगी। दवा काउंटर भी वहीं खुलेगा। ओपीडी में मरीजों की बढ़ती भीड़ के चलते यह व्यवस्था की जा रही है।
- डॉ. राजेश कुमार, प्राचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज