फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   OPD for de-addiction will start in Government Medical College

Shahjahanpur News: राजकीय मेडिकल कॉलेज में नशा मुक्ति के लिए शुरू होगी ओपीडी

Tue, 06 Feb 2024 03:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 06 Feb 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
OPD for de-addiction will start in Government Medical College
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में नशा मुक्ति के लिए ओपीडी शुरू की जाएगी। दवाई, काउंसलिंग के साथ ही मरीज की इच्छाशक्ति बढ़ाने पर ध्यान दिया जाएगा। आठ फरवरी को नशा मुक्ति केंद्र का वर्चुअल उद्धाटन केंद्रीय मंत्री करेंगे।
विज्ञापन

हालांकि, ओपीडी में नशे से पीड़ित व्यक्तियाें का अभी तक मनोचिकित्सक उपचार कर रहे थे, लेकिन बेहतर व्यवस्था नहीं होने के चलते अधिक मरीज नहीं आते थे। ओपीडी में सुविधा देने के लिए चार कमरों में ओपीडी की अनुमति केंद्र सरकार से मिल गई है। प्राचार्य डॉ.राजेश कुमार ने बताया कि अनुमति मिलने के बाद मरीजों का बेहतर तरीके से उपचार हो सकेगा। अलग से डॉक्टर और कर्मचारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। नशा मुक्ति केंद्र का आठ फरवरी को सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री डाॅ.वीरेंद्र कमार, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, ए स्वामी नारायण, प्रतिभा भौमिक वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। सांसद अरुण सागर व डीएम की उपस्थिति में समारोह होगा। प्राचार्य के अनुसार, पहले फेस में ओपीडी शुरू करने के बाद जल्द ही वार्ड भी बनाया जाएगा। नशे को छुड़ाने में परिवार का रोल अहम रहता है। ऐसे में मरीज को सिर्फ दवाई या काउंसलिंग से नहीं, उसके अंदर इच्छा शक्ति भी जगाना होगी। जिससे वह नशा छोड़ने को आगे आ सकें।
विज्ञापन

------------------
-नशा मुक्ति केंद्र के लिए चार कमरों की व्यवस्था की गई। शुरुआत मेंं ओपीडी में उपचार करेंगे। उसके बाद मरीज को भर्ती भी किया जाएगा। लोकार्पण के बाद अगली कार्ययोजना बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ.राजेश कुमार, प्राचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed