फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Only Rs 74 crore approved for roads

Bareilly News: सड़कों के लिए सिर्फ 74 करोड़ की मंजूरी

Fri, 03 Oct 2025 02:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Only Rs 74 crore approved for roads
बरेली। वित्तीय वर्ष के छह महीने खाली बीत गए। सड़कों और पुलों के निर्माण के लिए बनाई गई 2726 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना में सिर्फ 70.26 करोड़ की मंजूरी मिल सकी। इससे चारों सड़कें आंवला विधानसभा क्षेत्र की हैं। अन्य विधानसभा क्षेत्र पीछे रह गए।
विज्ञापन

जिले में नौ विधानसभा क्षेत्र हैं। सभी विधानसभा क्षेत्रों की सड़कों और पुलों के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग ने जनप्रतिनिधियों की संस्तुतियों को शामिल करने के बाद कार्ययोजना तैयार की। डीएम ने बैठक कर ऑनलाइन प्रस्ताव शासन तक भेजा है, लेकिन रफ्तार धीमी है। यही वजह है कि नौ में सिर्फ आंवला विधानसभा क्षेत्र के कार्य राज्य स्तरीय व्यय वित्त समिति ने स्वीकृत किए हैं। पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने इनके प्रस्ताव दिए थे। अब मंजूरी वाले कार्यों को शुरू कराने के लिए शासनादेश जारी होंगे। इसके बाद टेंडर निकलेंगे और निजी ठेकेदारों को निर्माण की जिम्मेदारी दी जाएगी। अगर कोई अड़चन न पड़ी तो एक साल में निर्माण हो सकेगा।
विज्ञापन


इन सड़कों के लिए मंजूरी मिली
आंवला स्थित इंडियन ऑयल के डिपो और आंवला रेलवे स्टेशन को बेहतर कनेक्टिविटी देने के लिए 1.850 किलोमीटर लंबी सड़क 3.75 मीटर से दस मीटर चौड़ी की जाएगी। नाला और सड़क की पटरी भी प्रस्तावित है। इसमें दस करोड़ रुपये खर्च होंगे। यही मार्ग आंवला-शाहाबाद-बिलारी राज्यमार्ग संख्या 125 को 17वें किलोमीटर पर जोड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंवला से उसैता के 5.81 किलोमीटर लंबे मार्ग को तीन से साढ़े पांच मीटर चौड़ा किया जाएगा। 11 करोड़ 86 लाख रुपये खर्च होेंगे। यह आंवला-बिसौली मार्ग के पहले किलोमीटर पर बाएं ओर से उसैता होते हुए बदायूं जिले के वजीरगंज को जोड़ेगा। अन्य जिला मार्ग श्रेणी की इस सड़क के चौड़ीकरण के लिए लंबे समय से आवाज उठाई जा रही थी।
आंवला-बदायूं के 8 किलोमीटर हिस्से को 5.50 मीटर से 7.00 मीटर चौड़ा किया जाएगा। इस पर 14 करोड़ 40 लाख व्यय होगा। इसके बनने पर बदायूं से आंवला आने जाने जाने वाले को रफ्तार मिलेगी। कांवड़ यात्रा सुगम होगी।
फरीदपुर बीसलपुर मार्ग से ककराकला चौराहा होते रम्पुरा परवीन मार्ग तीन से साढ़े पांच मीटर चौड़ा होगा। मार्ग 13.30 किलोमीटर लंबा है। इस पर 34 करोड़ रुपये व्यय होने का अनुमान है। इससे बनने से खासकर गन्ना किसान को चीनी मिलों तक आसानी गन्ना पहुंचा सकेंगे। ब्यूरो

---------------------
सड़कों के निर्माण से विकास को रफ्तार मिलेगी। जहां भी चौड़ीकरण की जरूरत थी उसके प्रस्ताव तैयार किए गए। अब इसकी मंजूरी मिलना शुरू हो गई है। जैसे-जैसे मंजूरी मिलती जाएगी वैसे-वैसे काम शुरू होंगे। -अजय कुमार, मुख्य अभियंता, लोक निर्माण विभाग
फैक्ट फाइल
1071 कार्य थे कार्ययोजना में
04 कार्यों को मिली अब तक मंजूरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed