{"_id":"6965499938256163d107b737","slug":"only-35-percent-of-the-corridor-has-been-constructed-in-four-monthsencroachments-are-proving-to-be-an-obstacle-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-162758-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: चार माह में कॉरिडोर का 35 प्रतिशत ही हो पाया निर्माण...अतिक्रमण बना बाधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: चार माह में कॉरिडोर का 35 प्रतिशत ही हो पाया निर्माण...अतिक्रमण बना बाधा
विज्ञापन
मोहल्ला मंडी स्थित मोहम्मद अली मार्केट में निर्माणाधीन सड़क। संवाद
शाहजहांपुर। शहर के चौक मंडी में दुर्गा मंदिर के पास यू-टर्न कॉरिडोर का निर्माण कार्य काफी सुस्त गति से हो रहा है। इससे आसपास के दुकानदारों को काफी परेशानी हो रही है। चार माह से अधिक समय बीतने के बावजूद 35 प्रतिशत काम हुआ है। अधिकारियों के अनुसार, नगर निगम के अतिक्रमण नहीं हटवाने के कारण काम तेजी नहीं पकड़ पा रहा है।
दुर्गा मंदिर के आसपास मोहम्मद अली मार्केट में यू-टर्न कॉरिडोर का निर्माण सितंबर माह में शुरू हुआ था। करीब तीन सौ मीटर लंबाई का कॉरिडोर सवा करोड़ की लागत से बनना है। चार माह में अब तक 100 मीटर का सीसी रोड का निर्माण हो पाया है। जबकि आठ माह में इसका निर्माण कार्य पूरा होना था।
कार्यदायी संस्था आवास विकास परिषद के अधिकारियों ने बताया कि नगर निगम अतिक्रमण नहीं हटवा रहा। इससे निर्माण कार्य अटका पड़ा है। नगर निगम ने अतिक्रमण हटवाने के लिए लाल निशान लगवाए थे। कुछ लोगों ने अतिक्रमण स्वयं हटा लिया। लोगों ने अब दोबारा से अतिक्रमण कर लिए हैं।
विज्ञापन
--
सड़क चौड़ीकरण के बाद होना है सुंदरीकरण कार्य
नगर निगम क्षेत्र में सुंदरीकरण के लिए कॉरिडोर के निर्माण में चौड़ी सड़क के साथ विद्युत आदि की व्यवस्था की जाएगी। अभी सड़क निर्माण का कार्य पूरा नहीं हो पाया है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सुंदरीकरण का कार्य शुरू हो पाएगा। आठ माह में इस कार्य को पूरा होना था। अब तक मात्र 35 प्रतिशत ही कार्य पूरा हो पाया है।
--
लोगों की बात
संबंधित निर्माण एजेंसी बहुत धीमी गति से निर्माण कर रही है। दुकानदारों ने स्वयं अतिक्रमण हटा लिया था। अब दूसरी तरफ अतिक्रमण हटाया जाना है। इसकी वजह से निर्माण में देरी हो रही है।
- विजय गुप्ता
--
निर्माण कार्य धीमी गति से होने की वजह से दुकानदारी प्रभावित हो रहे हैं। रास्ता बंद होने से ग्राहक भी कम आते हैं। इससे नुकसान हो रहा है। निर्माण कार्य तेजी से होना चाहिए।
- नीरज भारद्वाज
--
एक छोर का अतिक्रमण हट गया है। इसके बाद भी निर्माण में गति नहीं आ रही है। निर्माण कार्य बहुत धीमी गति से चल रहा है। कोई अधिकारी भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा।
-ओमप्रकाश
--
निर्माण कार्य की अधिकारी निगरानी नहीं कर रहे हैं। आगे का अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम को कदम उठाना चाहिए। जिससे निर्माण कार्य समय से पूरा किया जा सके।
- दिनेश चंद्र
--
कॉरिडोर का 35 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो गया है। नगर निगम अतिक्रमण हटाने में सहयोग नहीं कर रहा है। इसकी वजह से निर्माण की गति धीमी चल रही है।
- हेमंतराज, एई, आवास विकास परिषद