फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Only 24 lakhs recovered out of four crores...drivers not taking interest in OTS

Shahjahanpur News: चार करोड़ में मात्र 24 लाख वसूली...ओटीएस में रुचि नहीं ले रहे वाहन चालक

Thu, 28 Nov 2024 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Only 24 lakhs recovered out of four crores...drivers not taking interest in OTS
शाहजहांपुर। परिवहन विभाग की ओर से शुरू की एकमुश्त समाधान योजना में वाहन चालक रुचि नहीं ले रहे हैं। काफी प्रयास करने के बावजूद वाहन मालिक बकाया नहीं जमा रहे हैं। अभी तक 170 वाहनों से मात्र 24 लाख दो हजार रुपये ही जमा हो सके हैं।
विज्ञापन

पांच साल में 6670 वाहनों को दर्ज किया था। इन वाहनों पर चार करोड़ 35 लाख 90 हजार रुपये बकाया है। सबसे ज्यादा 5147 ई-रिक्शों पर दो करोड़ 92 लाख 39 हजार, 624 ऑटो पर 33 लाख 48 हजार, 633 मालवाहकों पर 65 लाख 25 हजार रुपये का बकाया है। इन बकायेदारों को लाभ देने के उद्देश्य से परिवहन विभाग ने छह नवंबर से ओटीएस को शुरू किया है। योजना में मात्र कर ही जमा करना होगा, जुर्माना को माफ कर दिया जाएगा। काफी प्रयास करने के बावजूद अभी तक मात्र 170 वाहन के चालकों ने कर जमा किया है। ऐसे में बकायेदारों से कॉल कर संपर्क साधा जा रहा है। ई-रिक्शों के डीलरों के जरिये कर जमा कराने का प्रयास हो रहा है। एआरटीओ प्रवर्तन शांतिभूषण पांडेय ने बताया कि एक मुश्त समाधान योजना के माध्यम से वाहन मालिकों को राहत दी गई है। बकायेदार योजना का लाभ उठाकर कर जमा कर लाभ प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed