फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Only 12 days left... only 300 out of 2586 Waqf properties have been registered on the portal.

Shahjahanpur News: 12 दिन ही शेष ... 2586 में से तीन सौ वक्फ संपत्तियां ही पोर्टल पर हुईं दर्ज

Mon, 24 Nov 2025 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Only 12 days left... only 300 out of 2586 Waqf properties have been registered on the portal.
शाहजहांपुर। जिले की वक्फ संपत्तियों को उम्मीद पोर्टल पर फीड कराने का काम काफी धीमी गति से चल रहा है। पांच दिसंबर तक फीडिंग का कार्य पोर्टल पर होना है, लेकिन अब तक 2586 वक्फ संपत्तियों में सिर्फ तीन सौ ही वक्फ संपत्तियां दर्ज हो पाई हैं। ऐसे में सभी वक्फ संपत्तियां समय से फीड हो पाना मुश्किल लग रहा है।
विज्ञापन

जनपद में वक्फ संपत्तियों में मस्जिद, करबला, इमामबाड़ा, ईदगाह, दरगाह, कब्रिस्तान आदि शामिल हैं। नवंबर महीने के प्रारंभ से इनकी फीडिंग का कार्य शुरू कराया गया था। वक्फ संपत्तियों को फीड कराने के लिए तिलहर, मीरानपुर कटरा, कोरोकुइयां व शहर में मदरसा नुरुल हुदा में हेल्प सेंटर भी बनाए गए थे।
विज्ञापन

अंतिम तिथि नजदीक आने के बावजूद मुतावल्ली वक्फ संपत्तियों को फीड कराने में रुचि नहीं ले रहे हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो 2586 वक्फ संपत्तियों में अब तक लगभग तीन सौ ही पंजीकृत हो पाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष इकबाल हुसैन उर्फ फूल मियां बताते हैं कि कुछ वक्फ संपत्तियाें के मुतावल्ली का निधन हो चुका है। काफी मुतावल्ली को जानकारी का अभाव है। कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिनके दादा मुतावल्ली थे, लेकिन उन्हें कागज नहीं मिल रहे हैं। इन समस्या के कारण फीडिंग का कार्य गति नहीं पकड़ पा रहा है।

उन्होंने लोगों से अपील की है कि हेल्प सेंटरों पर जाकर मदद लें और समय रहते उम्मीद पोर्टल पर वक्फ संपत्ति का पंजीकरण करा लें, जिससे सरकार से लगने वाले जुर्माने से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed