फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   One-way traffic system coming soon to Nigohi Road.

Shahjahanpur News: जल्द ही निगोही रोड पर होगी एकल मार्ग व्यवस्था

Sun, 03 May 2026 10:15 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 10:15 PM IST
विज्ञापन
One-way traffic system coming soon to Nigohi Road.
कचहरी मार्ग पर एकल मार्ग व्यवस्था के तहत लगा बैरियर। संवाद
शाहजहांपुर। शहर की यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने की कवायद को तेज कर दिया गया है। कचहरी मार्ग के बाद अशफाक नगर से निगोही की ओर जाने वाले मार्ग पर एकल मार्ग व्यवस्था को लागू करने की तैयारी है। इसे प्रस्तावित करते हुए खाका बनाया गया है। इससे क्षेत्र के लोगों को जाम से निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी बनने के बाद लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए निरंतर प्रयोग किए जा रहे हैं। शहर में कचहरी मार्ग पर लगने वाले जाम को देखते हुए यहां पर एकल मार्ग व्यवस्था को लागू किया गया था। अब निगोही रोड पर जलालनगर बजरिया की संकरी सड़क को जाम से निजात दिलाने की तैयारी शुरू की गई है।
विज्ञापन

मार्ग पर शाहजहांपुर से जाने वाले और निगोही की ओर से आने वाले वाहनों की अधिकता के कारण लोगाें को रोजाना ही जाम से जूझना पड़ता है। इसके चलते लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। समाधान कराने के लिए यहां पर एकल मार्ग व्यवस्था को लागू करने का प्रस्ताव बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके तहत निगोही की तरफ से आने वाले बड़े वाहनों और ई-रिक्शों को गदियाना से बाइपास से मछली बाजार स्थित पुवायां रोड से गुजारा जाएगा। इससे मार्ग पर वाहनों का दबाव कम होने से जाम से निजात मिल सकेगी।

व्यवस्था को अमली जामा पहनाने के लिए प्रस्ताव अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। इसके अलावा भी शहर में अन्य मार्ग भी एकल करने के लिए सर्वे चल रहा है। टीएसआई बच्चू सिंह ने बताया कि निगोही रोड पर एकल मार्ग की व्यवस्था प्रस्तावित है। अधिकारियों की सहमति के बाद इसे लागू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed