फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   One teacher for 42 children, he too is on leave

Shahjahanpur News: 42 बच्चों पर एक शिक्षक, वह भी छुट्टी पर मिले

Tue, 19 Dec 2023 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 19 Dec 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
One teacher for 42 children, he too is on leave
कक्षा में बच्चों से ब्लैक बोर्ड पर हल करते प्रश्न। स्रोत: प्रशासन
शाहजहांपुर। सीडीओ एसबी सिंह ने सोमवार को पुलिस लाइन स्थित प्राथमिक स्कूल का निरीक्षण किया। यहां पर 42 बच्चों पर तैनात एकमात्र शिक्षक भी छुट्टी पर मिले। हालांकि बगैर शिक्षक के भी बच्चे कक्षाओं में पढ़ते मिले। सीडीओ ने बच्चों से विभिन्न विषयों के सवाल पूछे जिनके सही जवाब मिले। स्कूल में गंदगी और शौचालय बदहाल मिलने पर बीएसए रणवीर सिंह को सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

स्कूल की रसोइया मिड-डे-मील की व्यवस्था कर रही थी। रसोइया के पास सामान रखने के लिए अलमारी नहीं थी। इसलिए उसने एक ड्रम में सामान रखा था। यह देख सीडीओ ने बीएसए से अलमारी का प्रबंध करने के निर्देश दिए। स्कूल में एक शौचालय की स्थिति खराब होने के साथ गंदगी भी थी। इसे देखकर सीडीओ ने बीएसए को कायाकल्प के माध्यम से निर्माण कराने के निर्देश दिए। स्कूल में 45 बच्चों में से 22 बच्चे उपस्थित मिले जब सीडीओ ने बीएसए शिक्षक के बारे में पूछा तो बताया गया कि इस स्कूल में एक ही शिक्षक तैनात है। वह किसी जरूरी काम से छुट्टी पर हैं। एक शिक्षामित्र था जिसका किसी विवाद को लेकर कुछ दिन पहले तबादला कर दिया गया था। सीडीओ ने शिक्षामित्र को तैनात करने के लिए कहा। सीडीओ एसबी सिंह ने बताया कि एक शिक्षक होने के बाद भी बच्चों ने संतोषजनक जवाब दिए। अगर इनका सही से मार्गदर्शन किया जाए तो अच्छी शिक्षा ग्रहण कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed