फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   One lakh bid for VIP number 0001

Shahjahanpur News: वीआईपी नंबर 0001 के लिए लगी एक लाख की बोली

Thu, 21 Nov 2024 01:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 21 Nov 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
One lakh bid for VIP number 0001
शाहजहांपुर। शाैक बड़ी चीज है। महंगी कार खरीदने के बाद लोग वीआईपी नंबर के लिए भी ऊंची बोली लगाने में पीछे नहीं हैं। परिवहन विभाग की नई यूपी सीरीज 27-बीक्यू के आते ही इसकी बुकिंग शुरू कर दी गई है। 0001 के लिए एक लाख रुपये की बोली लग चुकी है।
विज्ञापन


वाहनों की खरीद पर डीलर ही लोगों को नंबर का आवंटन कराकर देते हैं, लेकिन वाहन मालिक को मनमर्जी का नंबर पाने के लिए अधिक रुपये खर्च करने पड़ते हैं। इसके लिए परिवहन विभाग की वेबसाइट पर फैंसी नंबर की बुकिंग करानी होती है। इस बार 14 नवंबर को विभाग ने यूपी 27 बीक्यू की सीरीज की बुकिंग शुरू की थी। इसके बाद ही लाेगों ने वीआईपी नंबर की चाहत में बुकिंग कराते हुए बोली लगाई है।
विज्ञापन

सीरीज के 0001 नंबर का दाम 33333 रुपये तय किया था। इसकी एक लाख रुपये तक की बोली लग चुकी है। नियम के मुताबिक, एक सप्ताह बाद फिर से बोली लगनी शुरू होगी। ज्यादा रुपयों की बोली लगाने वाले वाहन मालिक को विभाग नंबर बेच देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह 1313, 2727 व 7799 नंबर का मूल्य पांच हजार रुपये रखा गया था। इसकी बोली 15000 तक पहुंची है। 1313 नंबर के लिए दो लोग लाइन में हैं। इसी तरह 0909 और 1300 नंबर का दाम 1667 रुपये रखा है। ये पांच हजार रुपये में बुक हुए हैं।

2121 नंबर की बुकिंग तीन हजार रुपये में की गई। विभाग ने इसका दाम एक हजार रुपये रखा था। अधिकारियों की मानें तो इन नंबरों की अभी बिक्री नहीं हुई। अन्य आवेदकों को बोली के लिए सात दिन का समय दिया गया है। 15 दिन तक अन्य आवेदक के नहीं आने पर नंबरों का आवंटन कर दिया जाएगा।

----------

विभाग ने वीआईपी नंबरों से कमाए 44 लाख रुपये

-परिवहन विभाग ने एक अप्रैल 2024 से 13 नवंबर तक 447 गाड़ियों को वीआईपी नंबरों की बिक्री की। इनसे विभाग को 44 लाख 32 हजार रुपये का राजस्व मिला। यूपी 27 बीपी सीरीज के नंबर 0001 को एक लाख रुपये में बेचा था।



--------

नई सीरीज की ऑनलाइन बुकिंग की जा रही है। लोग अपने नंबरों को बुक करा रहे हैं। ऊंची बोली लगाने वाले के नाम फैंसी नंबर आवंटित कर दिया जाएगा।



शांतिभूषण पांडेय, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed