फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   One and a half lakh cheated in the name of getting job in roadways workshop

रोडवेज वर्कशॉप में नौकरी लगवाने के नाम पर डेढ़ लाख की ठगी

Fri, 14 Oct 2022 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
One and a half lakh cheated in the name of getting job in roadways workshop
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला कटिया टोला निवासी अखिलेश गुप्ता से रोडवेज वर्कशॉप में बेटे की नौकरी लगवाने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया। दो साल के बाद भी नौकरी न लगने पर पीड़ित ने धोखाधड़ी करने वाले पर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने एसपी को पत्र देकर न्याय मांगा है।
विज्ञापन

अखिलेश ने पत्र में बताया कि अल्हागंज के एक व्यक्ति ने खुद को परिवहन निगम में कार्यरत होना बताया था। अखिलेश ने अपने बेटे की नौकरी रोडवेज में लगवाने की बात रखी। तब उसने ढाई से तीन लाख रुपये मांगे थे। अखिलेश ने 2020 में डेढ़ लाख रुपये दे दिए। जबकि एक लाख रुपये कॉल लेटर मिलने के बाद देने की बात कही थी। उसने डेढ़ वर्ष बीतने के बाद भी नौकरी नहीं लगवाई। जब उन्होंने रुपये वापस करने को दबाव बनाया तो आरोपी अपना तबादला बरेली होने की बात कहकर टालने लगा। आरोप है कि अब वह रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने एसपी से कार्रवाई की मांग की है। सीओ सिटी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed