{"_id":"5ef2449e8ebc3e43246271c8","slug":"one-accused-of-killing-sp-worker-sent-to-jail-shahjahanpur-news-bly410313525","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा कार्यकर्ता की हत्या का एक आरोपी भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा कार्यकर्ता की हत्या का एक आरोपी भेजा जेल
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सपा कार्यकर्ता महेशपाल के बेटे कुलदीप की हत्या के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया।
पुवायां इलाके के गांव नवादा सोनबरसा निवासी सपा कार्यकर्ता महेशपाल के 15 वर्षीय बेटे कुलदीप की 20 जून को लाठी से पीटकर हत्या कर दी गई थी। कुलदीप पड़ोस के सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव बढ़े़ला झाबर भैंस चराने गया था। शाम को घर लौटते समय रास्ते में गांव सिसैया के पास कुलदीप के हाथ से छूटकर भैंस वहीं के धर्मेंद्र के खेत में घुसकर फसल चरने लगी।
आरोप है कि इतनी सी बात पर कुलदीप को सिसैया गांव निवासी धर्मेंद्र, भूपेंद्र और साधू ने लाठी, डंडे से जमकर पीटा, जिससे कुलदीप बेहोश होकर गिर पड़ा था। उसे बचाने के लिए उसी के परिवार पंकज पहुंचा तो उसे भी पीटा। पता लगने पर पहुंचे परिजन कुलदीप को उठाकर बरेली ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। पिता महेशपाल की ओर से तीनों आरोपियों धर्मेंद्र, भूपेंद्र और साधू के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सपा नेताओं ने दो दिन खूब हंगामा भी किया था।
सिंधौली थाना प्रभारी जग नारायण पांडेय ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब नौ बजे उमरिया पुल के पास से मुख्य आरोपी धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास वह डंडा भी बरामद हुआ, जिससे कुलदीप को पीटा गया था। पूछताछ के बाद कोर्ट के आदेश पर धर्मेंद्र को जेल भेज दिया गया।