{"_id":"643d98f0a5b89d193c0c2b54","slug":"one-accused-arrested-in-the-murder-of-transport-manager-business-leader-absconding-shahjahanpur-news-c-4-1-129072-2023-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ट्रांसपोर्ट मैनेजर की हत्या में एक आरोपी गिरफ्तार, व्यापारी नेता फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ट्रांसपोर्ट मैनेजर की हत्या में एक आरोपी गिरफ्तार, व्यापारी नेता फरार
विज्ञापन
शाहजहांपुर में सदर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी प्रदीप चौरसिया। संवाद
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अजीजगंज निवासी शिवम जौहरी को बंधक बनाकर बेरहमी से डंडे बरसाने वाले प्रदीप कुमार चौरसिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कन्हैया हौजरी का मालिक नीरज गुप्ता अपनी ऊंची पहुंच के चलते फरार है। पुलिस की गठित दो टीमें हफ्ते भर बाद भी उसे तलाश नहीं कर पाईं हैं।
11 अप्रैल को शिवम जौहरी की कन्हैया हौजरी में जमकर पिटाई की गई थी। राजकीय मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। शुरुआत में नीरज गुप्ता ने करंट लगने से मौत होना बताया था। अगले दिन मृतक के पिता अधीश जौहरी की ओर से नीरज और सूरी ट्रांसपोर्ट के मालिक बंकिम सूरी समेत छह नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया था।
देर रात वायरल वीडियो में एक युवक शिवम जौहरी को बंधक बनाकर पीटता नजर आ रहा था। पुलिस ने बंकिम सूरी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने विवेचना करते हुए आरोपियों की तलाश की तो प्रदीप चौरसिया निवासी महमंद जलालनगर का नाम प्रकाश में आया। सदर इंस्पेक्टर रीतेंद्र प्रताप सिंह ने मालगोदाम रोड से प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पांच दिन के बाद भी नीरज को नहीं पकड़ सकी पुलिस
- रिपोर्ट दर्ज होने के अगले दिन ही पुलिस ने नामजद चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। नीरज गुप्ता व कुणाल अरोरा अभी भी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दो टीमों का गठन किया था। टीमों ने हरदोई और लखनऊ तक दबिश दी लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली है। नीरज की गिरफ्तारी नहीं होने पर उसकी ऊंची पहुंच को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं हैं।
- प्रदीप चौरसिया से पूछताछ में अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी प्राप्त हुई है। इसके आधार पर विवेचना कर कार्रवाई की जा रही है। जल्द शेष आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे। - एस.आनंद, एसपी