फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Once the location of the phone 144 trapped in the elder

फोन से लोकेशन लेने  में फंसे 144 गुरुजन

Sun, 24 Jul 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर Updated Sun, 24 Jul 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Once the location of the phone 144 trapped in the elder
लोकेशन लेते टीचर - फोटो : शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश
बेसिक शिक्षा को पटरी पर लाने और लेट-लतीफ गुरुजनों को लाइन पर लाने के लिए बीएसए राकेश कुमार ने निरीक्षण अभियान के दूसरे दिन टेलीफोन के माध्यम से विकास खंड कांट के शिक्षकों की लोकेशन ली। सुबह आठ बजे (स्कूल खुलने के समय) से नौ बजे तक यानी एक घंटे की लोकेशन लेने पर पता चला कि लगभग डेढ़ सौ शिक्षक स्कूल नहीं पहुंचे हैं और वह रास्ते में हैं। बीएसए ने इन सभी को एक सप्ताह में साक्ष्यों सहित स्पष्टीकरण देने को कहा है। अन्यथा की स्थिति में उनके विरुद्ध वेतन कटौती और प्रतिकूल प्रविष्टि दे दी जाएगी।
विज्ञापन

बीएसए राकेश कुमार ने बताया कि इसी तरह वह कभी स्कूल बंद होने के समय तो कभी स्कूल खुलने अथवा बीच के समय में शिक्षकों की लोकेशन लेंगे और बाद में उसकी पुष्टि खंड शिक्षाधिकारियोें के माध्यम से कराएंगे। इसके अलावा स्थलीय निरीक्षण भी जारी रखा जाएगा। टेलीफोन से शिक्षकों की लोकेशन जानने को बीएसए सुबह आठ बजे से पहले ही अपनी टीम के साथ कार्यालय में पहुंच गए थे। कुछ को उन्होंने स्वयं फोन किया तो अधिकांश को उनकी टीम के सदस्यों ने मोबाइल नंबर से जानकारी ली। 
विज्ञापन

इस दौरान 144 शिक्षकों ने स्वीकार किया कि वह अभी स्कूल नहीं पहुंचे हैं और रास्ते में हैं। बीएसए ने बताया कि ऐसे शिक्षकों के स्कूल पहुंचने के समय की जानकारी भी ली जाएगी, ताकि इसकी पुष्टि हो सके कि वह स्कूल पहुंचे भी हैं या नहीं। इसके लिए खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। बीएसए ने सभी 144 शिक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वह स्कूल पहुंचने के साक्ष्यों सहित स्पष्टीकरण एक सप्ताह में कार्यालय में उपलब्ध कराएं, अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यहां बतादें कि बीएसए ने शुक्रवार को ही कलान क्षेत्र के कई स्कूलों का निरीक्षण कर अनुपस्थित शिक्षकों का वेतन काटते हुए उन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए थे। एक शिक्षक निलंबित भी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed