फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   On the very first day, the order was disobeyed, many petrol pumps gave petrol without helmet

Shahjahanpur News: पहले ही दिन आदेश की नाफरमानी, कई पेट्रोल पंपों पर बगैर हेलमेट दिया पेट्रोल

Mon, 01 Sep 2025 11:27 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
On the very first day, the order was disobeyed, many petrol pumps gave petrol without helmet
सदर क्षेत्र ​स्थित पंप पर बिना हेलमेट पहने वाहनस्वामी की स्कूटी में पेट्रोल भरता सेल्समैन। संवा
शाहजहांपुर। बगैर हेलमेट के दोपहिया वाहनों में पेट्रोल नहीं देने का नियम सोमवार से लागू हो गया। पहले दिन कई पेट्रोल पंपों पर बगैर हेलमेट पहने लोगों के वाहनों में पेट्रोल भरा गया तो कुछ पेट्रोल पंप संचालकों ने बगैर हेलमेट के पेट्रोल पंप देने से इन्कार कर दिया। ग्रामीण क्षेत्रों में मिलाजुला असर दिखाई दिया।
विज्ञापन

दुर्घटनाओं को रोकने के लिए शासन की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं कि बगैर हेलमेट के दो पहिया वाहन चालकों को पेट्रोल पंप पर पेट्रोल नहीं दिया जाए। सोमवार से लागू नियम का कचहरी के पास स्थित पेट्रोल पंप पर खुलेआम उल्लंघन किया गया। यहां पर बगैर हेलमेट लगाए लोगों के वाहनों में पेट्रोल डाला गया।
विज्ञापन

लाल इमली चौराहा स्थित पेट्रोल पंप पर बगैर हेलमेट के पेट्रोल नहीं दिया गया। यही हाल अंजान चौक के पास पेट्रोल पंप पर दिखाई दिया। यहां पर भी बगैर हेलमेट लगाए लोगों की गाड़ियों में पेट्रोल नहीं भरा गया। कनौजिया मोड़ स्थित पेट्रोल पंप पर बगैर हेलमेट लगाए लोगों को पेट्रोल दिया गया। यहां पर लोगों की काफी भीड़ देखी गई। कुछ लोगों ने पेट्रोल डलवाने के लिए दूसरे से हेलमेट मांगकर वाहन में पेट्रोल भरवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ पेट्रोल पंप पर बगैर हेलमेट पहने लोगों को पेट्रोल दिया गया, पर बाद में कैमरा देखकर बगैर हेलमेट लगाए लोगों को पेट्रोल देने से मना कर दिया। तिलहर, जलालाबाद, पुवायां आदि ग्रामीण क्षेत्रों में इसका मिलाजुला असर दिखाई दिया। पहले दिन कोई अधिकारी पेट्रोल पंपों का भ्रमण करते हुए दिखाई नहीं दिए। इसका फायदा पेट्रोल पंप संचालकों ने उठाया।
एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र ने कहा कि पेट्रोल पंप पर लगे सीसी कैमरों को कंट्रोल रूम से जोड़ा जा रहा है। पेट्रोल पंप संचालकों से भी कहा गया है कि नियम के पालन में सहयोग करें। नहीं तो संचालकों विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

--

बिना हेलमेट पेट्रोल देने पर सीओ ने दी कार्रवाई की चेतावनी
मीरानपुर कटरा। सीओ आकृति पटेल ने पेट्रोल पंप संचालकों को बिना हेलमेट पेट्रोल देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने सोमवार को नगर के कई पेट्रोल पंपों पर जाकर इस आशय की हिदायत दी। साथ ही वहां मिले बाइक सवारों को हेलमेट लगाने को जागरूक किया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल भी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। संवाद

सदर क्षेत्र स्थित पंप पर बिना हेलमेट पहने वाहनस्वामी की स्कूटी में पेट्रोल भरता सेल्समैन। संवा

सदर क्षेत्र स्थित पंप पर बिना हेलमेट पहने वाहनस्वामी की स्कूटी में पेट्रोल भरता सेल्समैन। संवा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed