{"_id":"68d2f888b75872c249061eba","slug":"on-the-second-day-of-navratri-devotees-worshipped-goddess-brahmacharini-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-153525-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: नवरात्र के दूसरे दिन श्रद्धालुओं ने की मां ब्रह्मचारिणी की उपासना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: नवरात्र के दूसरे दिन श्रद्धालुओं ने की मां ब्रह्मचारिणी की उपासना
बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
टाउनहॉल स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर में नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी के भजन-कीर्तन करती
Link Copied
शाहजहांपुर। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने घरों एवं मंदिरों में देवी की आराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
शहर के बाबा विश्वनाथ मंदिर, बाबा बनखंडीनाथ मंदिर, चौकसीनाथ मंदिर, शिवमंदिर, त्रिलोकीनाथ मंदिर, जेल रोड व तारीन जलालनगर स्थित शिव मंदिर, संकट मोचन आदि मंदिरों में सुबह-शाम मेले जैसा माहौल रहा। पूजा-अर्चना के बाद घर एवं मंदिरों में दुर्गा सप्तशती का पाठ भी किया गया।
विज्ञापन
मंदिरों में भजन-कीर्तन किए गए। पंडित डाॅ. कान्हाकृष्ण शुक्ल ने बताया कि ब्रह्म का अर्थ है तपस्या व चारिणी का अर्थ है आचरण करने वाली देवी। मां के हाथों में अक्ष माला और कमंडल होता है। मां ब्रह्मचारिणी के पूजन से ज्ञान सदाचार, लगन, एकाग्रता और संयम रखने की शक्ति प्राप्त होती है। व्यक्ति अपने कर्तव्य पथ से भटकता नहीं है। मां ब्रह्मचारिणी की भक्ति से लंबी आयु का वरदान प्राप्त होता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।