फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   On the road to the public The two groups met Sena

जनहित के लिए सड़क पर उतरे शिवसेना के दोनों गुट

Fri, 10 Apr 2015 08:08 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Fri, 10 Apr 2015 08:08 PM IST
विज्ञापन
On the road to the public The two groups met Sena
जनहित की विभिन्न मांगों के निदान के लिए शिवसेना के दोनों गुट शुक्रवार को सड़क पर उतर आए। कलक्ट्रेट कैंपस उनका आखिरी पड़ाव रहा, लेकिन दोनों गुटों ने अपनी खिचड़ी अलग-अलग पकाई। शिवसेना के जिला प्रमुख सुरेश राठौर और उनके समर्थकों ने किसानों को पर्याप्त फसली मुआवजा दिलाने के लिए जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया तो महिला प्रकोष्ठ की प्रमुख चंचला नैयर ने तमाम कार्यकर्ताओं के साथ कलक्ट्रेट पर धरना देकर रात्रिकालीन बिजली कटौती पर रोक लगाने की मांग दोहराई।
विज्ञापन

जिला प्रमुख गुट के शिवसैनिक पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में जमा हुए। वहां से कार्यकर्ता गले में नारंगी गमछे डालकर नारेबाजी करते हुए सुरेश राठौर और नगर प्रमुख वीरेंद्र वीर सिंह की अगुवाई में कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने डीएम के नाम उनके कार्यालय में ज्ञापन और दस सूत्री मांग पत्र दिया। ज्ञापन में मौसम की मार से बेहाल किसानों को पर्याप्त क्षतिपूर्ति कराने, गेहूं की सरकारी खरीद को दलालों के शिकंजे से मुक्त करने, मोहल्लों में कैंप लगाकर राशन कार्ड बनाए जाने आदि मांगें की। प्रदर्शन में सर्वजीत सिंह, राहुल मेहरोत्रा, दिनेश राठौर, विश्वनाथ कश्यप, रामजी रस्तोगी, गौरव वाजपेयी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

उधर, महिला प्रमुख चंचला नैयर गुट के कार्यकर्ताओं ने धरना देकर नारेबाजी करके अपनी मांगों पर जन सामान्य का ध्यानाकर्षण किया। इस गुट के कार्यकर्ताओं ने डीएम दफ्तर में दिए ज्ञापन में रात के वक्त होने वाली बिजली कटौती रोककर शहरी क्षेत्र मेें कम से कम 22 घंटे बिजली सप्लाई दिए जाने, मच्छरों से बचाव के लिए फॉगिंग कराने, बाला तिराही में बिजली के नए पोल लगाने आदि मांगें उठाईं। धरना देने वालों में संगीता शर्मा, रामपाल वर्मा, मोहित श्रीवास्तव, रुस्तम वर्मा, अमन नैयर, मुन्नी देवी, राजाराम वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed