फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   On the order of suspension of official negligence Pdavihit

लापरवाही पर पदाविहित अधिकारी के निलंबन का आदेश

Sun, 13 Nov 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर/पुवायां/कांट। 
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर/पुवायां/कांट।  Updated Sun, 13 Nov 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
On the order of suspension of official negligence Pdavihit
मतदाता - फोटो : अमर उजाला
डीएम ने कांट में अनुुपस्थित बीएलओ का वेतना काटा 
विज्ञापन

एडीएम ने किया मतदाता पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण
पुवायां में कई बूथों से गायब मिले बीएलओ, होगी कार्रवाई

 जिले में चल रहे मतदाता सूची का काम चल रहा है। रविवार को मिर्जापुर जाने के क्रम में एसपी केबी सिंह को साथ लेकर डीएम राम गणेश अचानक कांट क्षेत्र में जारी मतदाता पुनरीक्षण कार्य की जमीनी सच्चाई जानने को रुके। प्राथमिक विद्यालय कांट का निरीक्षण करते हुए डीएम ने पाया कि यहां तैनात चार बीएलओ में एक साजिया रईस अनुपस्थित हैं। उनके वेतन काटने के निर्देश दिए। राजकीय इंटर कॉलेज कांट में निरीक्षण के दौरान डीएम ने पाया कि चार बीएलओ उपस्थित हैं किन्तु पदाविहित अधिकारी संगीता देवी दो दिन से अनुपस्थित चल रही है। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया कि ऐसे लापरवाह कर्मचारी के विरूद्ध निलंबन की कार्यवाही करें। 
 पुनरीक्षण कार्य का एडीएम वित्त एवं राजस्व सर्वेश कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ददरौल ब्लाक के कई स्कूलों का भ्रमण कर बीएलओ का उत्साहवर्धन किया। वहीं, पुवायां में रविवार को एसडीएम के निरीक्षण में कई बूथों से बीएलओ गायब मिले। गायब बीएलओ पर कार्रवाई की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन

एडीएम सर्वेश कुमार ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय शहवेगपुर और राई खेड़ा समेत अन्य स्कूलों में चल रहे मतदाता पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान क्षेत्रीय लेखपाल सुधीर मिश्रा, मो. नफीस खां, नवनीत रंजन, प्रीति त्रिवेदी, प्रीति मिश्रा, इंदुजा मिश्रा, नीलम शर्मा, ज्योति रस्तोगी, शफिया, ममता गुप्ता, किरन रस्तोगी आदि शिक्षकों ने भी पुनरीक्षण कार्य में सहयोग किया। एडीएम ने बीएलओ को निष्ठापूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुवायां। तमाम चेतावनियों के बाद भी मतदाता सूची पुनरीक्षण के कार्य में लगाए गए बीएलओ सुधरने को तैयार नहीं हैं। रविवार को एसडीएम के निरीक्षण में कई बूथों से बीएलओ गायब मिले। गायब बीएलओ पर कार्रवाई की संस्तुति की गई है। एसडीएम जयपाल सिंह ने बताया कि रविवार को विशेष पुनरीक्षण अभियान था। इसके तहत सभी बीएलओ को बूथ पर रहकर मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य करना था। उन्होंने निरीक्षण किया तो बंडा के गांव गदाईसांडा में बीएलओ कुलदीप और पदाबिहित अधिकारी रामाधार, खुटार के गांव रामपुर कलां में पदाबिहित अधिकारी अजय प्रकाश, रजमना में उमाकांत तिवारी, पिपरिया बिरसिंहपुर में देवेंद्र कौर, चमराबोझी में बिमला देवी अनुपस्थित पाई गई। अनुपस्थित पाए गए सभी शिक्षकों के खिलाफ निलंबन की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed