फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   On the occasion of Prakash Parv of Guru Nanak Dev, devotees gathered in Gurmat Samagam

Shahjahanpur News: गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व पर गुरमत समागम में उमड़ी संगत

Sat, 16 Nov 2024 02:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
On the occasion of Prakash Parv of Guru Nanak Dev, devotees gathered in Gurmat Samagam
शाहजहांपुर के गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा कचहरी रोड पर रागी जत्थों को सम्मानित करते पदा​धिकारी। स्
शाहजहांपुर। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा कचहरी रोड पर गुरुनानक देव के 555वें प्रकाश पर्व पर विशेष गुरमत दीवान सजाए गए। रागी जत्थों ने शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया। इस बीच बड़ी संख्या में संगत ने गुरुद्वारा पहुंचकर मत्था टेका। प्रकाश पर्व को लेकर फूलों और बिजली की झालरों से गुरुद्वारे को सजाया गया।
विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह से ही संगत का गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में पहुंचना शुरू हो गया। यहां श्री दरबार साहिब अमृतसर से आए रागी सुखजिंदर सिंह ने हाजरी भरी। इससे पूर्व सरदार राजेंद्र सिंह पमाया द्वारा परसों से रखवाए गए श्री अखंड पाठ साहिब का भोग पड़ा।
विज्ञापन

स्त्री सुखमनी सेवा सोसायटी द्वारा सुखमनी साहिब के पाठ कराए गए। इसके बाद हजूरी रागी बेयंत सिंह ने गुरुनानक देव की सिफत में शबद गायन किए। जसपाल सिंह, सद्जाप सिंह, हरजीत कौर, तुमशरण कौर ने भी शबद गायन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरु रामदास गुरमत संगीत विद्यालय रोजा के प्रोफेसर दिलप्रीत सिंह एवं छात्रों ने कथा कीर्तन से निहाल किया। दीवान का संचालन करते हुए सरदार जगजीत सिंह, सुखजिंदर सिंह ने भी विचार रखे।

गुरुद्वारे में पुलिस अधीक्षक राजेश एस. व डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने नतमस्तक होकर गुरु महाराज का आशीर्वाद लिया। इनको संस्था अध्यक्ष कमलेश कौर माटा, सीनियर मीत प्रधान सरदार जुझार सिंह मोंगा, महासचिव सरदार हरभजन सिंह दुआ, जगजीत सिंह राम सिंह गांधी, बिट्टू वजह, निरंकार सिंह ने शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सेवादारों को सिरोपा भेंट किए।

शाहजहांपुर के गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा कचहरी रोड पर रागी जत्थों को सम्मानित करते पदाधिकारी। स्

शाहजहांपुर के गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा कचहरी रोड पर रागी जत्थों को सम्मानित करते पदाधिकारी। स्

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed