{"_id":"68ab679d6b00a28f3f0bdc43","slug":"on-the-occasion-of-prakash-parv-of-guru-granth-sahib-diwan-was-decorated-the-raggi-group-performed-shabad-kirtan-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-151122-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: गुरुग्रंथ साहिब के प्रकाश पर्व पर सजा दीवान, रागी जत्थे ने किया शबद कीर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: गुरुग्रंथ साहिब के प्रकाश पर्व पर सजा दीवान, रागी जत्थे ने किया शबद कीर्तन
विज्ञापन
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में शबद कीर्तन करते रागी जत्थे को सिरोपा भेंट करते कमेटी के पदाध
शाहजहांपुर। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में श्री गुरुग्रंथ साहिब का प्रकाश पर्व श्रद्धा से मनाया गया। रागी जत्थे ने शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया।
रविवार सुबह संगत की ओर से रखे गए श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के बाद हुजूरी रागी बेअंत सिंह ने आरती व शबद गायन किए। विशेष कीर्तन समागम में हजूरी रागी जत्थे ने श्री गुरुग्रंथ साहिब की महिमा का बखान करते हुए गुरुवाणी का गायन किया।
दीवान का संचालन करते हुए धार्मिक सचिव सरदार जगजीत सिंह ने बताया कि आज ही के दिन श्री गुरु अर्जुन देव ने श्री हरिमंदिर साहिब, अमृतसर में गुरुवाणी का संपादन कर पहला प्रकाश किया था। इस बीच गुरुद्वारा साहिब को आकर्षित ढंग से सजाया गया।
विज्ञापन
फूलों से सजी पालकी में विराजमान श्री गुरुग्रंथ साहिब के सामने संगत ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। संस्थाध्यक्ष कमलेश कौर माटा, हरभजन सिंह दुआ, जुझार सिंह मोंगा, जगजीत सिंह ने रागी जत्थे को सिरोपा भेंट किए। इस मौके पर सरदार मंजीत सिंह ढींगरा, जसपाल सिंह, गुरबचन सिंह माटा, परमजीत सिंह, गुरमीत सिंह गांधी आदि मौजूद रहे।