{"_id":"69fc85a3df1f8faa70083a8b","slug":"on-the-foundation-day-the-organizations-achievements-were-presented-before-the-entrepreneurs-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-172615-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: स्थापना दिवस पर संगठन के किए कार्यों पर उद्यमियों के सामने रखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: स्थापना दिवस पर संगठन के किए कार्यों पर उद्यमियों के सामने रखा
विज्ञापन
लघु उद्योग भारती के कार्यक्रम का दीप जलाकर शुभारंभ करते अतिथि। स्रोत: संगठन
शाहजहांपुर। लघु उद्योग भारती के 32 वर्ष पूर्ण होने पर स्थापना दिवस को लघु उद्योग गौरव उत्सव के रूप में मनाया गया। जिसमें संगठन के कार्याें के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर किया गया। मंडल अध्यक्ष उन्मुक्त संभव शील ने मंडल स्तर पर संगठन के किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फैसिलिटेशन काउंसिल के सदस्य के रूप में उन्होंने उद्यमियों के फंसे हुए लगभग चार करोड़ रुपये दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
जिलाध्यक्ष नवनीत प्रकाश गुप्ता ने गांव चकभिटारा स्थित विद्युत उपकेंद्र को लेकर आने वाली दुश्वारियों और सफलता को साझा किया। कोषाध्यक्ष निलय शुक्ला ने लघु उद्योग भारती से संचालित पोर्टल के संबंध में प्रोजेक्टर के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी। वरिष्ठ संरक्षक सुरेश सिंघल ने संगठन के जरिये उद्योग हित में किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
इस बीच महिला इकाई की लगाई गई उत्कृष्ट कार्य और स्वरोजगार की प्रदर्शनी भी सराही गई। कार्यक्रम में बरेली मंडल महामंत्री मोहन कुमार मित्तल, ब्रज संभाग अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, जिला विकास अधिकारी ऋषिपाल सिंह, सहायक प्रबंधक उद्योग अरुण पांडेय, महिला इकाई संयोजक ज्योति सक्सेना, डॉ. उषा गर्ग, इला सक्सेना, दीप्ति अग्निहोत्री, संतोष यादव, रजनी बजाज आदि का सहयोग रहा। संचालन हर्षवर्धन अग्रवाल ने किया।