{"_id":"693861613c92316f80027d54","slug":"on-the-first-day-at-the-abc-center-20-dogs-were-sterilized-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-159907-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: एबीसी सेंटर पर पहले दिन 20 कुत्तों की हुई नसबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: एबीसी सेंटर पर पहले दिन 20 कुत्तों की हुई नसबंदी
विज्ञापन
एबीसी सेंटर में कुत्ते की नसबंदी करते चिकित्सक। स्रोत: नगर निगम
शाहजहांपुर। एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) सेंटर में मंगलवार को कुत्तों की नसबंदी का कार्य शुरू हो गया। पहले दिन चिकित्सकों ने 20 कुत्तों की नसबंदी की। इसके बाद कुत्तों को सेंटर पर ही रखा गया है। तीन दिन तक उनके स्वास्थ्य की निगरानी की जाएगी। इसके बाद उनको छोड़ दिया जाएगा।
एबीसी सेंटर शुरू करने की काफी दिनों से कवायद चल रही थी। तीन-चार दिन से सेंटर की टीम शहर में कुत्तों को पकड़ने का अभियान चला रही थी। इस दौरान 20 कुत्तों को पकड़ा गया। मंगलवार को संबंधित एजेंसी के चिकित्सकों ने कुत्तों की नसबंदी का कार्य शुरू कर दिया।
नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल अभी एक ही टीम शहर में कुत्तों को पकड़ने का कार्य करेगी। पकड़े गए कुत्तों की नसबंदी की जाएगी। सेंटर में कुत्तों को रखने के इंतजाम किए गए हैं। उनके खाने-पीने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
नसबंदी के बाद कुत्तों की निगरानी के लिए टीम लगाई गई है। अगर कुत्ते के स्वभाव में परिवर्तन आता है तो उसका उपचार किया जाएगा। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज मिश्र ने बताया कि एबीसी सेंटर पर पहले दिन 20 कुत्तों की नसबंदी कई गई है। अब लगातार यह प्रक्रिया जारी रहेगी।