फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   On Monday, the children enjoy the fruits

सोमवार को बच्चों ने लिया फलों का आनंद

Mon, 04 Jul 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Mon, 04 Jul 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
 सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत परिषदीय, सहायता प्राप्त और राजकीय स्कूलों तथा अनुदानित मदरसों में अध्ययनरत कक्षा आठ तक के बच्चों को मिडडे-मील के अंतर्गत सोमवार को फल वितरित किए गए। पहले दिन फल वितरण का शुभारंभ डीएम पुष्पा सिंह ने किया। इस दौरान बीएसए राकेश कुमार भी उनके साथ रहे। वहीं, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव ने भी बच्चों को फल वितरित किए। वैसे सोमवार को इंद्रदेव ने फल वितरण कार्यक्रम को टालने के लिए कोई कोरकसर नहीं छोड़ी, इसके बावजूद स्कूल पहुंचे बच्चों को केले, आम आदि फल बांटे गए। हालांकि बरसात के कारण स्कूलों में छात्र-छात्राओं की संख्या कम रही। खंड शिक्षा अधिकारियों ने अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर स्कूलों का निरीक्षण भी किया। डीएम पुष्पा सिंह ने बीएसए राकेश कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी राजेश चतुर्वेदी, ग्राम प्रधान पति इम्तियाज मंसूरी आदि के साथ हथौड़ा बुजुर्ग के बेसिक मॉडल स्कूल, प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल में बच्चों को आम और केला वितरित किए। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका सुखमीत कौर, ज्योति गोगिया, फरहा दीबा, अर्चना श्रीवास्तव, इंदु, रंजना शर्मा, गीता शुक्ला, प्रेमलता शुक्ला, किरन शर्मा, स्वाति गुप्ता, पूनम, फरहा, जूही, विवेक, जिला स्काउट कैप्टन दपिंदर कौर, स्काउट मास्टर निकहत परवीन आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर डीएम ने वन संरक्षण अभियान के अंतर्गत सभी को पौध रोपित करने की शपथ भी दिलाई।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed