फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   On Magh Purnima, thousands of devotees took a holy dip in the Ganges River at Dhai Ghat to observe the auspicious occasion.

Shahjahanpur News: माघ पूर्णिमा पर ढाई घाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर किया पर्व स्नान

Sun, 01 Feb 2026 11:20 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
On Magh Purnima, thousands of devotees took a holy dip in the Ganges River at Dhai Ghat to observe the auspicious occasion.
माघ पू​र्णिमा पर मिर्जापुर के ढाईघाट पर गंगा स्नान को उमड़े श्रद्धालु। संवाद
मिर्जापुर। ढाई घाट के गंगा तट पर लगा माघ मेला रामनगरिया रविवार को माघी पूर्णिमा के मुख्य स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं से दिनभर गुलजार रहा। ब्रह्म मुहूर्त से पर्व स्नान का सिलसिला शुरू होने के साथ घाटों पर हर-हर गंगे का जयघोष गूंजने लगा। सुबह से दोपहर बाद तक चले पर्व स्नान के दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगा में आस्था की डुबकी लगाई और पंडे-पुजारियों के सहयोग से धार्मिक अनुष्ठान कराने के साथ ही उन्हें दान-दक्षिणा देकर पुण्यलाभ अर्जित किया।
विज्ञापन

ढाई घाट के गंगा तट पर एक माह से चल रहे माघ मेला रामनगरिया के मुख्य स्नान पर्व माघ पूर्णिमा पर रविवार को सुबह से ही अनुमान से अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई। पर्व स्नान के लिए तमाम श्रद्धालु शनिवार को रात से ही जीप, ट्रैक्टर-ट्राॅली, डनलप बुग्गी, बाइक, साइकिल या फिर पैदल चलकर ढाई घाट पहुंचने लगे। इनमें से तमाम श्रद्धालुओं ने सुबह जल्दी वापसी करने के लिए रात 12 बजे पूर्णिमा प्रभावी होते ही गंगा स्नान कर लिया। पर्व स्नान की विधिवत शुरुआत रविवार को सुबह ब्रह्म मुहूर्त में साधु-संतों के स्नान से हुई।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने स्नान करने के बाद घाटों पर गंगा मैया की आरती उतारी और उनसे परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। कई श्रद्धालुओं ने मनौतियां पूरी होने पर गंगा मैया को चुनरी चढ़ाई और गंगा घाटों पर भगवान श्री सत्यनारायण स्वामी की कथा सुनी। बाद में कन्याओं को भोज कराया और पंडा-पुजारियों को अनाज, वस्त्र, मुद्रा आदि दान देकर पुण्य कमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
84 बच्चों और बुजुर्ग को खोया-पाया केंद्र ने अपनों से मिलाया

जिला पंचायत ने फर्रुखाबाद जिला प्रशासन के सहयोग से मेले के मुख्य द्वार के पास खोया-पाया केंद्र बनाया। मेले में भीड़ के दौरान यह केंद्र बहुत उपयोगी साबित हुआ। भीड़ के कारण तमाम बच्चे और बुजुर्ग अपने परिवारों से बिछड़ गए। ऐसे 84 बच्चों और बुजुर्गों को खोया-पाया केंद्र के संचालकों ने उनके परिवार से मिलाया।
--
एक माह का पूरा हुआ कल्पवास, लौटने लगे श्रद्धालु

माघ पूर्णिमा पर रविवार को ढाई घाट के माघ मेला रामनगरिया में पर्व स्नान के साथ ही वहां एक माह से कल्पवास कर रहे हजारों श्रद्धालुओं का मासिक कल्पवास का संकल्प भी पूरा हो गया। इस कारण कल्पवास करने वालों की रविवार से घरों की वापसी शुरू हो गई।
--
मंझा घाट पर तमाम श्रद्धालुओं ने रामगंगा में किया पर्व स्नान

परौर। माघ पूर्णिमा पर रविवार को मंझा घाट पर सुबह से दोपहर बाद तक तमाम श्रद्धालुओं ने रामगंगा में पर्व स्नान किया। स्नान के पश्चात कई श्रद्धालुओं ने सपत्नीक धार्मिक अनुष्ठान किए। उन्होंने भगवान श्री सत्यनारायण स्वामी की कथा सुनकर पंडों और कन्याओं को जलेबी का भोज कराया।
--
माघ पूर्णिमा पर महादेवन मंदिर में हुआ भंडारा
खुदागंज। माघ पूर्णिमा के अवसर पर रविवार को नगर के प्रसिद्ध महादेवन मंदिर परिसर में शिवभक्तों की ओर से भंडारा आयोजित किया गया। भंडारे की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की गई। परंपरा के अनुसार सर्वप्रथम कन्याओं को भोज कराकर उन्हें आयोजकों ने दान-दक्षिणा दी। बाद में श्रद्धालुओं ने मंदिर में माथा टेककर भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। व्यवस्था में नोखेलाल, जयवीर, धर्मेंद्र कश्यप, शहजादे, हरिओम आदि का सहयोग रहा। संवाद
--
जैतीपुर और कुर्रियाकलां में भी हुए भंडारे

जैतीपुर/कुर्रियाकलां। माधी पूर्णिमा पर जैतीपुर और कुर्रियाकलां क्षेत्र में दिनभर कई स्थानों पर भंडारे हुए।
बझेड़ा भगवानपुर के देव स्थान सहित जैतीपुर में भगवानदास ने भंडारा कराया। नौगवां गोविंदपुर, सुरजूपुर , गढ़िया रंगीन आदि स्थानों पर भी महिपाल सिंह यादव, राजाराम, विकास, अरुण कुमार, सुनील यादव, मुकेश शर्मा आदि के सहयोग से भंडारा आयोजित किए गए। कुर्रियाकलां में गांव की बड़ी पुलिया अड्डा के पास भंडारे का आयोजन किया गया। कन्याभोज कराकर विमलेश मिश्रा ने उन्हें दान दक्षिणा दी। व्यवस्था में संजीव पांडेय, मोनू चौहान, अरविंद मिश्रा, धीरज शुक्ला, अतिरेक प्रसाद, विवेक मिश्र आदि का सहयोग रहा। संवाद

--
कार से मोबाइल व 64,900 रुपये चोरी

मिर्जापुर। ढाई मेले में फर्रुखाबाद के कायमगंज के अंकित कुमार की कार से मोबाइल और 64 हजार नौ सौ रुपये चोरी हो गए। उन्होंने ढाई घाट मेला प्रभारी मनोज भाटी को तहरीर देते हुए रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। संवाद

माघ पूर्णिमा पर मिर्जापुर के ढाईघाट पर गंगा स्नान को उमड़े श्रद्धालु। संवाद

माघ पूर्णिमा पर मिर्जापुर के ढाईघाट पर गंगा स्नान को उमड़े श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed