फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   On Ekadashi, worship was done according to the rituals and blessings were sought.

Shahjahanpur News: एकादशी पर विधि-विधान से पूजन कर मांगा आशीर्वाद

Sun, 02 Nov 2025 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
On Ekadashi, worship was done according to the rituals and blessings were sought.
शाहजहांपुर में श्री रुद्र बाला जी धाम में पूजन करते श्रद्धालु। संवाद
शाहजहांपुर। कार्तिक शुल्क पक्ष की श्री हरि प्रबोधिनी एकादशी का पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। व्रत रखने के साथ ही विधि-विधान से पूजन कर भगवान विष्णु और मां तुलसी से आशीर्वाद लिया गया। इसी के साथ ही मांगलिक कार्य भी प्रारंभ हो गए।
विज्ञापन

शनिवार को एकादशी तिथि पर शुभ मुहूर्त में गन्ने के मंडप पर हल्दी का लेप लगाकर चौकी पर शालिग्राम को विराजमान कर उनकी पूजा की गई। इसके बाद 11 बार तुलसी जी की परिक्रमा कर प्रसाद को मुख्य आहार के साथ ग्रहण किया। पूजा समाप्त होने के बाद घर के सभी सदस्यों ने चौकी को उठाकर मंत्रोच्चार कर भगवान विष्णु से जागने का आवाहन किया।
विज्ञापन



तिलहर। महिलाओं ने छतों पर चौक बनाकर परंपरागत ढंग से एकादशी का पर्व मनाया। महिलाओं ने विधि-विधान से भगवान विष्णु का पूजन-अर्चन किया। दीपक जलाकर आरती उतारी और गन्ने का पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं मंगलकामना की। इस दौरान घरों की छतों और आंगनों में दीपों की जगमगाहट से वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिर्जापुर। कस्बा समेत आसपास के इलाकों में श्रद्धालुओं ने आस्था और श्रद्धा के साथ देवोत्थान एकादशी का व्रत रखा। अपने घरों के आंगन में गन्ने से मंडप सजाकर गुड़, चना, मूंगफली, सिंघाड़े आदि से विधिवत पूजा की। भगवान विष्णु और तुलसी माता को समर्पित अनुष्ठान के माध्यम से भक्तों ने सुख-शांति और समृद्धि की कामना की तथा दरिद्रता नाश की प्रार्थना की।

पंडित चंद्रमोहन शंखधर ने बताया कि भगवान विष्णु के जागरण के साथ ही हिंदू धर्मावलंबियों के मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो गई। इसका प्रतीक तुलसी और शालिग्राम का विवाह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed