फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   On Dhanteras, police handed over 61 lost mobile phones, bringing back happiness.

Shahjahanpur News: धनतेरस पर पुलिस ने गुम हुए 61 मोबाइल फोन सौंपे, लौटाईं खुशियां

Sun, 19 Oct 2025 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
On Dhanteras, police handed over 61 lost mobile phones, bringing back happiness.
धनतेरस पर गुम हुए मोबाइल बरामद कर पीड़ितों को देते एसपी राजेश द्विवेदी। स्रोत: मीडिया सेल - फोटो : संवाद
शाहजहांपुर। एसओजी और पुलिस टीम ने चोरी या गुम हुए 61 मोबाइल फोन को बरामद कर पीड़ितों को लौटाया है। बरामद फोनों की कीमत करीब 15 लाख रुपये होने का अनुमान है। मोबाइल मिलने पर लोगों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन

एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि गुम हुए मोबाइल फोन के संबंध में शिकायत या ऑनलाइन रिपोर्ट के आधार पर जांच की गई। सर्विलांस सेल ने मॉनिटरिंग के बाद 61 मोबाइल बरामद कर लिए। एसपी ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे भविष्य में अधिक सतर्कता बरतें। यदि किसी व्यक्ति का मोबाइल फोन खो जाता है या चोरी हो जाता है, तो वह तुरंत निकटतम थाने या सर्विलांस पुलिस को इसकी सूचना दें।
विज्ञापन

गुम हुए मोबाइल के लिए आवेदक भारत सरकार के दूरसंचार विभाग की ओर से नागरिकों की सुविधा के लिए केंद्रीय उपकरण पहचान रजिस्टर पोर्टल प्रारंभ किया गया है। इसके माध्यम से भी कोई भी व्यक्ति अपने गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन को ब्लॉक या अनब्लॉक कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए पोर्टल लिंक पर जाकर शिकायत दर्ज करें। इसके बाद थाना स्तर से सत्यापन उपरांत मोबाइल को ट्रैक करने की कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed