फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   oldman of bihar dead in superfast train

सुपरफास्ट ट्रेन में बिहार के बुजुर्ग की मौत

Wed, 09 Feb 2022 08:42 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 08:42 PM IST
विज्ञापन
oldman of bihar dead in superfast train
शाहजहांपुर। आनंद विहार से मुजफ्फरनगर जाने वाली सप्तक्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में मंगलवार शाम को 50 वर्षीय बुजुर्ग अचेत अवस्था में मिला। कंट्रोल के आदेश पर ट्रेन को रुकवाकर जीआरपी ने बुजुर्ग को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला है।
विज्ञापन

12558 सप्तक्रांति एक्सप्रेस के जनरल कोच में 50 बुजुर्ग अचेतावस्था में पड़ा देखकर यात्रियों ने मंगलवार को टीटीई को सूचना दी। इस ट्रेन का स्टॉपेज मुरादाबाद के बाद सीधे लखनऊ होने के चलते कंट्रोल के आदेश पर शाम साढ़े छह बजे ट्रेन को प्लेटफार्म नंबर दो पर रोका गया। जीआरपी ने बुजुर्ग को उतारकर राजकीय मेडिकल कॉलेज भिजवाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रेलवे पुलिस ने मृतक की सीट से बरामद बैग की तलाशी ली तो उसमें मोबाइल और दवा मिली थी।
विज्ञापन

मोबाइल के जरिए परिजनों से संपर्क कर इंस्पेक्टर फजलुर्रमान खान ने बेटे संजीव को सूचना दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतक का नाम ओर्सिल यादव है। वह वार्ड नंबर चार थाना बिथान, जिला समस्तीपुर बिहार का रहने वाला था। दिल्ली में मजदूरी करने के दौरान गंभीर रूप से बीमार हो गया था। हालत में सुधार न होने पर अपने घर लौटने के लिए ट्रेन में सवार हुआ था। पुलिस ने शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
रोजा में दो अज्ञात शव मिले
-रोजा पुलिस ने दो अज्ञात शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। बुधवार को जहानीखेड़ा में रेलवे की अप और डाउन लाइन के बीच में 35 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। जीआरपी ने शव को कब्जे में लिया है। आशंका है कि युवक ट्रेन से गिर गया होगा। इसी तरह रोजा थाने की पुलिस ने गुर्री चौकी स्थित टेढ़ी पुलिया से 40 वर्षीय व्यक्ति के शव को कब्जे में लिया। वह मानसिक मंदित बताया जा रहा।
-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed